Lok Sabha Elections: कन्नौज सीट से अखिलेश यादव की उम्मीदवारी कंफर्म, राम गोपाल ने बताया कब करेंगे नामांकन

Lok Sabha Elections 2024: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौट सीट से ही लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव इसका ऐलान कर दिया है। उन्होंने नामांकन के लिए तारीख भी फिक्स कर दी है।

सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने अखिलेश की उम्मीदवारी का ऐलान किया है। रामगोपाल यादव ने कहा है कि अखिलेश यादव कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि कन्नौज सीट के लिए 25 अप्रैल की दोपहर सपा कैंडिडेट (अखिलेश यादव) अपना नामांकन करेंगे।

Akhilesh Yadav confirmed from Kannauj seat

जसवंत नगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी प्रचार में आने पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा की मुख्यमंत्री के आने के बाद समाजवादी कार्यकर्ता और एक्टिव हो जाएंगे जहां पहले 1 लाख के करीब जसवंत नगर विधानसभा ने लीड दी थी वहीं इस बार जसवंत नगर डेढ़ लाख से ज्यादा की लीड देखकर डिंपल यादव को एक ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम होगा।

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बुधवार को कहा कि पहले चरण मतदान के बाद से भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। सपा पहले चरण में भी बेहतर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जुमलेबाजी में सबसे आगे हैं। अब जुमलेबाजी को बदलकर इसका नाम गारंटी दिया जा रहा है। ऐसा करके बीजेपी नेता जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जो कि देश के लिए अच्छी बात नहीं है।

वहीं पॉलिटिक्स में मंगलसूत्र की बात आने पर भी प्रोफेसर रामगोपाल ने निंदा की। उन्होंने कहा कि मंगलसूत्र का सम्मान नहीं हो रहा है तो इस तरह की बात करना ठीक नहीं है। मौजूदा समय में लोग मंगलसूत्र के अहमियत को भूल रहे हैं, जिसके चलते दूसरी और तीसरी शादियां हो रही हैं। ऐसे लोग अब बच्चों और पत्नी की परवाह से दूर रहे हैं और डाइवोर्स के मामले बढ़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+