AAP नेता संजय सिंह बोले- वो बोल रहे अबकी बार 400 पार तो जनता कह रही तड़ीपार
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान 1 जून को होगा। सातवें चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के इस सियासी रण में इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने के लिए लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रही है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमले कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा 17 साल की उम्र में अग्निवीर बनने वाला युवा 21 साल की उम्र में रिटायर हो जाएगा, तो हम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 73 साल की रिटायर कर देंगे।
संजय सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बार के चुनाव में रिटायर कर देना है। इसके साथ ही संजय सिंह ने दावा किया इस बार के चुनाव में एनडीए को बुरी हार का सामना करना पड़ेगा इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और सरकार बनने के 48 घंटे में अग्निवीर योजना को कूड़े में डाल दिया जाएगा।
संजय सिंह ने ये बात सोमवार को उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजीव राय के लिए चुनाव प्रचार करते हुए बोली।
संजय सिंह ने कहाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल एक झूठ बोलने की गारंटी है, भाजपा कह रही है अबकी बार 400 पार, तो जनता भी कह रही है तड़ीपार।
पीएम मोदी की सिर्फ एक झूठ बोलने की ही गारंटी है। वो कह रहे हैं अबकी बार 400 पार..400 पार..तो जनता भी कह रही है तड़ीपार तड़ीपार।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिज्यनाथ द्वारा आखिलेश यादव के सीएम आवास खाली करने पर मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाने के वाकये को याद दिलाते हुए कहा इस अपमान का बदला लिया जाएगा।
संजय सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल ने जो खुलासा कि 75 साल की उम्र के बाद नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे और सीएम योगी को हटा देंगे जिसके बाद भाजपा में हडकंप मच गया है। उन्होंने कहा केजरीवाल के इस बयान के बाद सभी ने ये तो कहा पीएम मोदी ही रहेंगे लेकिन किसी ने ये नहीं कहा कि योगी सीएम बने रहेंगे।
इसके साथ ही संजय सिंह ने दावा किया कि दो माह में नरेंद्र मोदी और अमित शाह मिलकर सीएम योगी का बोरिया बिस्तर बांध देंगे।
.












Click it and Unblock the Notifications