'मोदी जी का टेंपो अडानी के लिए चलता है', राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर भाजपा को घेरा

Lok Sabha Election 2024: देश में जारी लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरण खत्म हो चुके हैं। ऐसे में छठें चरण के बीच मतदान के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मोदी सरकार की कई योजनाओं को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हैं। ऐसे में चुनावी माहौल में टेंपो पॉलिटिक्स ने भी जोर पकड़ा हुआ है।

लोकसभा चुनाव के बीच टेंपो की एंट्री उस वक्त हुई, जब पीएम मोदी ने अपनी चुनावी सभा में अडानी-अंबानी की जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेरा था।

Rahul Gandhi Tempo

पीएम मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस को अंबानी-अडानी से टेंपो में भरकर काला धन मिला है। जिसके बाद से ही राहुल गांधी लगातार टेंपो का जिक्र करते हुए मोदी सरकार को घेरने से बाज नहीं आ रहे हैं।

अब इसी कड़ी में टेंपो में सवार होकर राहुल गांधी ने नया दांव खेला है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि मोदी जी का टेम्पो अडानी के लिए चलता है, मेरा टेम्पों युवाओं और अग्नीवीरों के लिए चलता है। इसके अलावा उन्होंने टेंपो में सवार कुछ युवाओं से भी बात की।

कांग्रेस की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में राहुल गांधी युवाओं से बात करते हुए कह रहे हैं कि हमारी सरकार आने पर हम अग्निवीर योजना को बंद कर देंगे। राहुल गांधी एक टेपों में खड़े होकर युवाओं की परेशानियों को करीब से जानते हुए नजर आ रहे हैं।

मालूम हो कि तेलंगाना के वेमुलावाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अंबानी-अडाणी का नाम इसलिए नहीं ले रहे क्योंकि कांग्रेस ने इन उद्योगपतियों से मोटा पैसा लिया है। उन्होंने सवार करते हुए कहा था कि क्या टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंचे हैं?"

पीएम मोदी के इन आरोपों के बाद से ही राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे पर हमलावर हैं। यहां तक की राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि अगर हमें अंबानी-अडानी से टेंपो में भरकर काला धन मिला है। आखिर अंबानी-अडानी के पास काला धन है तो जांच कौन करेगा? अडानी-अंबानी के यहां सीबीआई-ईडी कब जाएगी। काला धन की जांच क्यों नहीं हो रही है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+