Lok Sabha Election 2024: तमिलनाडु में BJP और PMK का गठबंधन, 10 सीटों पर डील हुई डन!
Lok Sabha Election 2024 BJP PMK: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पट्टाली मक्कल काची (PMK) ने गठबंधन कर लिया है। दोनों पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में एक साथ तमिलनाडु में लड़ेगी।
सूत्रों के मुताबिक पीएमके और भाजपा में 10 सीटों पर बात बनी है। तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीट हैं। पीएमके महासचिव वदिवेल रावनन ने कहा ने कहा है कि, ''पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ चुनावी संबंध मजबूत करेगी।''

उन्होंने कहा कि, ''लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या और मैदान में उतारे जाने वाले उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा पीएमके संस्थापक डॉ. एस रामदास करेंगे।"
पीएमके के वरिष्ठ पदाधिकारी कहा, ''देश और तमिलनाडु के हित में ये फैसला लिया गया है। सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो गई है... लेकिन इसकी अधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है। जो एक या दो दिन के भीतर की जाएगी।''
क्यों PMK ने BJP से मिलाया हाथ?
पीएमके और बीजेपी के गठबंधन का ये फैसला पीएमके के फाउंडर नेता रामदास की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक में लिया गया। रामदास ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा गठबंधन की पुष्टि इस आधार पर की गई है कि 2026 के विधानसभा चुनावों में अन्नाद्रमुक और द्रमुक के बिना वैकल्पिक गठबंधन बनाना सही फैसला था।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को यह भी समझाया कि चूंकि यह संसदीय चुनाव है, इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री चुनने के लिए गठबंधन का हिस्सा बनना चाहिए।
आज PM मोदी से मिल सकते हैं PMK के ये दिग्गज नेता
भाजपा में शामिल होने के फैसले के बाद, पीएमके नेता रामदास और अंबुमणि रामदास आज 19 मार्च को एक सार्वजनिक रैली में भाग लेने के लिए तमिलनाडु के सलेम जा सकते हैं। पीएम मोदी भी आज तमिलनाडु के सलेम एक चुनावी सभा करेंगे। पीएम मोदी और पीएमके नेता रामदास और अंबुमणि रामदास यहां मिलेंगे।
पीएमके इससे पहले छह बार भाजपा के साथ गठबंधन कर चुकी है। 1998, 1999, 2014, 2019, 2021 और 2024 में। इसमें पांच लोकसभा चुनाव और एक विधानसभा चुनाव शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications