Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस ने जारी की 8वीं कैंडिडेट्स लिस्ट, किसे कहां से मिला मौका? जानिए

Lok Sabha elections 2024: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 14 लोकसभा सीटों के लिए अपनी 8वीं उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना की सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम शामिल किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस की 8वीं कैंडिडेट्स लिस्ट में झारखंड की खूटी, लहरदागा, हजारीबाग की सीटें शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश में गुंडा, दामोह, विदिशा और अदिलाबाद, निजामाबाद, मेडल सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

Congress candidates 8th list released

यहां देखें लिस्ट-

दरअसल, कांग्रेस ने इस सीची में उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं।कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में गुना से राव यादवेंद्र सिंह, दामोह से तारवीर सिंह लोधी, विदिशा से प्रताप भानु शर्मा, झारखंड में खुंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग सीट से जय प्रकाशभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा तेलंगाना में आदिलाबाद से डॉ. सुगुन कुमारी चेलीमला, निजामाबाद से ततीपति जीवन रेड्डी को मौका दिया है।

वहीं सपा नेमेडक से नीलम मधु, भोनगीर से चमला किरण कुमार रेड्डी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने डॉली शर्मा को गाजियाबाद और शिवराम वाल्मीकि को बुलंदशहर से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा पार्टी ने नकुल दुबे को सीतापुर और वीरेंद्र चौधरी को महाराजगंज से मैदान में उतारा है।

इससे पहले मंगलवार को, कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें चार छत्तीसगढ़ से और एक तमिलनाडु से उम्मीदवार थे। आर सुधा को तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में मयिलादुथुराई सीट उसकी सहयोगी डीएमके की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+