लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस में शामिल हुए जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव, पवन खेड़ा ने किया स्वागत

Pappu Yadav Joins Congress: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस के लिए बेहद अच्छी खबर सामने आई है। जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने आज यानी बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा समेत कई बड़े नेताओं के सामने कांग्रेस में शामिल हुए। वहीं, इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री लाल सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गए।

उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के हाथ को थामा है। पवन खेड़ा ने पार्टी के पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय में हो गया है। पप्पू यादव के शामिल होने से कांग्रेस का कुनबा काफी मजबूत होगा। साथ ही इंडिया गठबंधन भी पहले से मजबूत होगा।

Recommended Video

    कांग्रेस में शामिल हुए जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव, पवन खेड़ा ने किया स्वागत

    इससे पहले पप्पू यादव ने लालू यादव से की थी मुलाकात

    वहीं, इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि पप्पू यादव एक बार फिर से आरजेडी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस में भी शामिल होने के कयाल लगाए जा रहे थे। आखिरकार पप्पू यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

    बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर हुई चर्चा

    उन्होने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि अभिभावक पितातुल्य आदरणीय लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष भाई तेजस्वी यादव के साथ पारिवारिक माहौल में मुलाक़ात हुई। कुल मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। बिहार में INDIA गठबंधन की मज़बूती, सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में 100 प्रतिशत सफलता लक्ष्य है।

    अपनी पार्टी को कांग्रेस में विलय करने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि मैंने बचपन से ही मोहन प्रकाश जी को संघर्ष करते देखा है और मुझे जीवन भर उनका आशीर्वाद मिला है। वह तब एक मजबूत आवाज हुआ करते थे और अब वह मेरे लिए एक विचारधारा हैं। राहुल गांधी ने इस दुनिया में सबसे ज्यादा संघर्ष किया है, खासकर ऐसे समय में जब डिजिटल मीडिया ने सबसे ज्यादा कब्जा कर लिया है।

    वह उच्च तापमान में 4000 किमी से अधिक चले। उन्होंने कहा कि जो सम्मान मुझे मिला है और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने मुझ पर और मेरी पार्टी पर जो किया है, विश्वास है मुझे आगे बढ़ाने के लिए काफी है। राहुल गांधी ने भारत के 130 करोड़ लोगों की चेतना को जगाया है।

    यह भी पढ़ें- RJD या कांग्रेस किसके साथ जाएंगे पप्पू यादव? जाप सुप्रीमो के दिमाग में चल क्या रहा है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+