लोकसभा चुनाव में इस बार कितने "फर्स्ट यूथ वोटर" करेंगे वोट? चुनाव आयोग ने दी चौंकाने वाली जानकारी
चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। देश भर में सात चरणों में 19 अप्रैल से 1 जून के बीच वोटिंग होगी और 4 जून को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। चुनाव आयोग ने देश भर की कुल 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए देश के वोटरों की संख्या संबंधी आंकड़े शेयर किए। ये आंकड़े पेश करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कई चौंकाने वाली जानकारियां भी दीं। आइए जानते हैं...

देश भर में हैं कुल 97 करोड़ मतदाता
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया देश भर में 97 करोड़ मतदाता हैं जो इस बार देश की अगली सरकार किस पार्टी की होगी इसका फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने बताया 2024 के लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम मशीनें 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर लगाई जाएंगी।
खास बात ये हैं कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर चुनाव लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार की हार जीत के फैसले में युवा वोटर यानी यंगिस्तान अहम भूमिका निभाने वाला है।
भारत में युवा वोटरों और फर्स्ट वोटरों की कुल संख्या
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने कैटेगरी के आधार पर वोटरों की संख्या शेयर की जिसमें उन्होंने बताया के इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में 21 करोड़ से ज्यादा युवा वोटर हिस्सा लेंगे। जिसमें फर्स्ट वोटर्स यानी पहली बार वोट डालने वाले वोटरों की संख्या 1.8 करोड़ है। 18 से 19 साल की महिला वोटर्स की संख्या 85.3 लाख है।
जानें दिव्यांग, ट्रांसजेंडर और 100 साल से अधिक आयु के वोटर्स की संख्या
- पुरुष वोटरों की कुल संख्या 49.7 करोड़
- महिला वोटरों की संख्या 47.1 करोड़
- लोकतंत्र के इस त्यौहार में 18 साल के युवा से लेकर 100 साल के बुजुर्ग वोट करेंगे।
- दिव्यांग वोटरों की कुल संख्या 88.4 लाख से अधिक है।
- 85 साल से अधिक आयु के वोटरों की कुल संख्या 82 लाख से अधिक है।
- 100 साल से अधिक आयु के वोटरों की भारत में कुल संख्या 2.18 लाख है।
- ट्रांसजेंडर मतदाता की कुल संख्या मतदान में 48 हजार से अधिक है।Lok Sabha Chunav: महाराष्ट्र में कब होंगे चुनाव और कब आएगा परिणाम, जानें आपके जिले में कब होगा मतदान?












Click it and Unblock the Notifications