Lok Sabha Chunav: महाराष्‍ट्र में पांच चरणों में होगा चुनाव? जानें मुंबई समेत अन्‍य शहरों में कब होगी वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Maharashtra Schedule: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने अपनी तैयारियों पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है।

Maharashtra Lok Sabha Election Voting Dates

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया देश कुल 543 सीटों पर सात चरणों में चुनाव संपन्‍न होंगे। चार जून को मतगणना होगी।

पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल

दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल

तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई

चौथे चरण की वोटिंग 13 मई

पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई

छठें चरण की वोटिंग 25 मई

सांतवे चरण की वोटिंग 1 जून

सभी चरणों के चुनाव परिणाम 4 जून को वोटों की गिनती के बाद घोषित होंगे।

वहीं बात महाराष्‍ट्र की करें तो यहां कुल 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।

जानें कब किस सीट पर होगी वोटिंग?

  • पहले चरण में 19 अप्रैल को पांच सीटों (रामटेक, नागपूर, भंडारा-गोंदीया, गडचिरोली-चिमूर, चंद्रपूर) पर मतदान।
  • दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 8 सीटों (बुलडाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाळ - वाशिम, हिंगोली, नांदेड, परभणी ) पर मतदान।
  • तीसरे चरण में 7 मई को 11 सीटों पर (रायगड, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापूर, माढा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी- सिंधुदुर्ग, कोल्हापूर, हातकणंगले) पर मतदान।
  • चौथे चरण में 13 मई को 11 सीटों (नंदूरबार, जळगाव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावळ, पुणे, शिरुर, अहमदनगर, शिर्डी, बीड) पर मतदान।
  • पांचवे चरण में 20 मई को 13 सीटों (धुळे, दिंडोरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई तील सहा मतदारसंघ) पर मतदान

बता दें महाराष्‍ट्र के लोकसभा चुनाव में सभी की निगाहें इस लिए टिकी हुई हैं क्‍योंकि क्‍यों पहली बार है कि जब महाराष्‍ट्र की दो अहम पार्टियां एनसीपी और शिवसेना दो दो गुटों में बंटी हुई हैं और चुनावी मैदान में दोनों पार्टियों के गुट एनसीपी और शिवसेना आमने-सामने होगें। महाराष्‍ट्र के चुनाव परिणाम वाकई में दिलचस्‍प होंगे देखना होगा कि किसकी जीत कितनी सीटों पर होती है।

महाराष्‍ट्र में चुनाव लड़ने वाली पार्टियां

NDA गठबंधन बनाम INDIA एलायंस के बीच होगा मुकाबला

NDA में शामिल महाराष्‍ट्र महायुति गठबंधन
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
एकनाथ शिंदे की शिवसेना
अजित पवार एनसपी है।

INDIA गठबंधन में शामिल महाअघाड़ी गठबंधन
उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UTB)
भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस (INC)
शरद पवार वाली नेशनल कम्युनिस्ट पार्टी (NCP)

2019 महाराष्‍ट्र लोकसभा चुनाव परिणाम
बता दें महाराष्‍ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं। बात अगर 2019 के लोकसभा चुनावों की अगर की जाए तो 2019 के चुनाव में चार चरणों में चुनाव हुआ थे और चुनाव परिणाम 23 मई को जारी हुए थे। महाराट्र में 2019 के आम चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच मुकाबला हुआ था।

यूपीए में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल थीं। वहीं एनडीए में भारतीय जनता पार्टी और उद्धव ठाकरे वाली शिव सेना शामिल थी। 48 लोकसभा सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 41 सीटें म‍िली थी। भाजपा ने 23 और उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी।

2014 महाराष्‍ट्र लोकसभा चुनाव परिणाम
वर्ष 2014 में 2014 के भाजपा ने 23 सीटों पर और आईएनडी ने 1, एआईएमआईएम ने 1, एनसीपी ने 4, एसएचएस ने 18 और कांग्रेस ने 1 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+