आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या इस राज्य में होगा BJP को तगड़ा नुकसान? क्या कहता है सर्वे?
India TV survey: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी सियासी दल जुट गए हैं। पक्ष हो या विपक्ष दोनों की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। जहां बीजेपी 400 सीटों को जीतने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर विपक्ष का मिशन है कि वो हर हालत में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को इस बार जीतने नहीं देंगे।

एनडीए का विजय चक्र रोकने के लिए विपक्षी दलों ने अपना 'इंडिया अलायंस' तैयार किया है लेकिन कुछ दल ऐसे भी हैं जो कि किसी भी अलायंस का हिस्सा नहीं हैं, जिसमें से एक है बीजू जनता दल, जिसकी बादशाहत लंबे वक्त से ओडिशा में बरकरार है।
ऐसे में क्या ये पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के लिए मुश्किल पैदा कर देगी? क्या सीएम नवीन पटनायक की लोकप्रियता पीएम मोदी पर भारी पड़ जाएगी? ये सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि इसी साल इस राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
इंडिया टीवी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए किया सर्वे
खैर इस सवाल का उत्तर जानने के लिए इंडिया टीवी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक ताजा सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए।
इस सर्वे में जनता से सीधे प्रश्न किया गया था कि आज की तारीख में लोकसभा चुनाव हुए तो ओडिशा में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी?
- एनडीए
- इंडिया अलायंस
- बीजेडी
आपको बता दें कि ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। जनता ने जो जवाब दिया वो निम्नलिखित है।
- एनडीए-10 सीट
- इंडिया अलायंस -02
- बीजेडी -09
मलतब ये है कि फिलहाल तो सर्वे में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए ही आगे चल रहा है क्योंकि उसे दस सीटें मिल रही हैं और इंडिया अलायंस यहां पर कोई कमाल करता तो नजर नहीं आ रहा है।
बीजेडी- बीजेपी के बीच जबरदस्त टक्कर
उसे मात्र 2 सीटें मिल रही हैं लेकिन बीजेडी यहां पर बीजेपी को जबरदस्त टक्कर देती दिख रही है क्योंकि उसे सर्वे में 9 सीटें मिल रही हैं यानी कि उसके और बीजेपी के बीच महज एक सीट का अंतर है।
आपको बता दें कि ये सर्वे 543 सीटों पर किया गया है और पूरी तरह से जनता की बातचीत पर आधारित है। इस सर्वे पर आप अपनी प्रतिक्रया जरूर देंस अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दर्ज कराएं।
साल 2019 में क्या था ओडिशा में लोकसभा चुनाव परिणाम?
बीजू जनता दल (बीजद) ने लोकसभा चुनाव में 21 में से 12 सीटों पर विजय हासिल की थी तो वहीं भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली थी जबकि कांग्रेस गठबंधन को एक सीट पर संतोष करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications