लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, जानिए कर्नाटक और केरल में किसे बनाया कैंडिडेट?

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी की तरह कांग्रेस ने भी पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 39 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की पहली सूची में राहुल गांधी का भी नाम है। राहुल गांधी फिर से केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे।

बता रहे हैं कांग्रेस ने कर्नाटक और केरल से किसे कैंडिडेट बनाया है? यह स्पष्ट हो गया है। कांग्रेस ने कर्नाटक और केरल में कुल 22 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। केरल से कुल 15 उम्मीदवारों की घोषणा की है। वहीं, कर्नाटक से 7 प्रत्याशियों का ऐलान किया है।


राहुल गांधी इस बार भी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। जबकि पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को राज्य के अलाप्पुझा से मैदान में उतारा है। शशि थरूर इस बार भी तिरुवनंतपुरम से चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि शशि थरूर लगातार चौथी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। सभी पार्टियों ने जोरशोर से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले बीजेपी ने 159 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। अब 39 सीटों पर कांग्रेस ने भी पहली सूची जारी की है।

कर्नाटक- बीजापुर- एचआर अल्गर
कर्नाटक- हवेरी- आनंदस्वामी गद्दादेवरा मठ
कर्नाटक- शिमोगा- गीता शिवाराजकुमार
कर्नाटक- हसन- श्रेयर पटेल
कर्नाटक- टुमकुर- मुद्दाहनुमेगोड़ा
कर्नाटक- मंड्या- वेकंटरामेगोवड़ा
कर्नाटक- बंगलुरु ग्रामीण- डीके सुरेश
केरल- कासरगोड- राजमोहन उन्निथान
केरल- कन्नूर- के सुधाकरण
केरल- विदाकारा- सैफी परमबिल
केरल- वायनाड- राहुल गांधी
केरल- कोझिकोडी- एमके राघवनन
केरल- पलक्कड- वीके श्रीकंदन
केरल- अलाथुर- राम्या हरिदास
केरल- श्रिसुर- के मुरलीधरन
केरल- चलाकुडी- बेनी बहनान
केरल- ऐरनाकुलम- हिबी इडेन
केरल- इडुक्की- डीन कुरियाकोसे
केरल- अलाप्पुजहा- केसी वेणुगोपाल
केरल- मवेलिक्कारा-एसी- एंटो एंटनी
केरल- अट्टिंगल- अदूर प्रकासश
केरल- तिरुवन्नंतपुर- शशि थरूर

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Polls: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 6 उम्मीदवार चुनावी रण में, जानें BJP को किस सीट पर कौन देगा टक्कर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+