Opinion Poll: मायावती ने क्यों लिया अकेले लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का फैसला? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे
Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को विपक्षी दलों की उम्मीदों पर उस वक्त पानी फेर दिया, जिस वक्त उन्होंने ऐलान किया कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ेगी और INDIA या NDA किसी भी अलायंस का पार्ट नहीं होगी क्योंकि गठबंधन में वोट ट्रांसफर नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि साल 2007 की तरह हम इस बार भी लोकसभा चुनाव में बेहतर करेंगे, हमारी पार्टी की कमान एक दलित के हाथ में हैं।
जब गठबंधन होता है तो हमारा दलित वोट उधर बंट जाता है लेकिन उनका सवर्ण वोट हमें नहीं मिलता है इसलिए हम किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे।
इंडिया अलायंस के दलों के लिए थोड़ा झटके वाला है
मायावती का ये फैसला इंडिया अलायंस के दलों के लिए थोड़ा झटके वाला है क्योंकि कांग्रेस की पुरजोर कोशिश थी कि वो मायावती को इस अलायंस में शामिल करे।
मायावती का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला सही है?
फिलहाल अब किसे सत्ता हासिल होगी और किसे नहीं, ये तो आनेवाला वक्त बताएगा लेकिन क्या सच में मायावती का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला सही है? इस बारे में जनता क्या सोचती है? इस बारे में जानने के लिए एबीपी के सी वोटर ने सर्वे किया, जिसमें जनता से सीधे सवाल पूछा गया था कि
मायावती ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला क्यों लिया?
- अखिलेश पसंद नहीं
- वोट बैंक बचाने के लिए
- पिछले चुनावों से सबक लिया
- 'INDIA' ने महत्व नहीं दिया
- कुछ भी कह नहीं सकते
जिसमें जनता ने सबसे ज्यादा लोगों ने कहा कि वोट बैंक बचाने के लिए मायावती ने ये फैसला लिया है, सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक 32% लोगों ने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने ये निर्णय अपने वोट को सेव करने के लिए लिया है।
तो वहीं 22% लोगों ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव उन्हें पसंद नहीं है इसलिए मायावती ने ये फैसला लिया है तो वहीं 16 फीसदी लोगों ने कहा कि 'INDIA' ने महत्व नहीं दिया, जबकि 13 फीसदी लोग ऐसे रहे जो कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।
ABP न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ये ओपिनियन पोल किया
आपको बता दें कि abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ये ओपिनियन पोल किया है, जो की जनता की बातचीत पर आधारित है। आप भी अपनी राय इस पोल पर दें, अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।












Click it and Unblock the Notifications