AIADMK का घोषणापत्र जारी: CAA में मुस्लिमों की एंट्री, NEET होगा बंद, सड़कों से हटाए जाएंगे टोल बूथ
Lok Sabha Elections 2024 AIADMK Manifesto: देशभर में अगले महीने 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। तमिलनाडु में ये चुनाव पहला चरण यानी कि 19 अप्रैल को होगा। ऐसे में राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
इस बीच तमिलनाडु की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी एआईएडीएमके पार्टी समन्वयक एदप्पादी पलानीस्वामी ने अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। इसमें महिलाओं के अधिकारों को बढ़ाने पर जोर देने, चेन्नई में सुप्रीम कोर्ट की शाखा खोलने, नीट परीक्षा को खत्म करने और किसानों को पेंशन देने सहित कई चीजों को शामिल किया गया है।

AIADMK के मेनिफेस्टो में मुख्य बातें
- AIADMK ने घर चलाने वाली महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की वकालत करके महिला कल्याण को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है।
- ईलम तमिलों और मुसलमानों को नागरिकता संशोधन अधिनियम में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
- AIADMK ने व्यापक क्षेत्रीय समावेशन की वकालत करते हुए संसद का शीतकालीन सत्र नई दिल्ली के बदले चेन्नई में आयोजित करने का आग्रह किया।
- चेन्नई में सुप्रीम कोर्ट की एक शाखा स्थापित करने का प्रयास
- केंद्र सरकार से अदालतों में मुकदमे की भाषा तमिल बनाने का आग्रह करना
- तमिलनाडु के जल संसाधनों और कृषि पर इसके संभावित प्रतिकूल प्रभावों को देखते हुए निर्माण को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।
- राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के बदले 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश देने पर जोर
- जीवन रक्षक दवाओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। कई लोगों तक आवश्यक दवाओं की पहुंच चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। ऐसे में इन दवाओं की कीमत कम करने का प्रयास किया जाएगा।
- पार्टी तमिलनाडु के मछुआरों के जीवन और आजीविका की सुरक्षा के लिए नौसेना सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की पुरजोर वकालत करेगी
- कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी
- भारत में शरणार्थी के रूप में रहने वाले श्रीलंकाई तमिलों के लिए दोहरी नागरिकता का प्रावधान
- किसानों के लिए पेंशन योजना की शुरूआत।
- मदुरै में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की स्थापना।
- कोयंबटूर में एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण।
- कोयंबटूर में एम्स अस्पताल की स्थापना।
- राज्यपाल पद पर नियुक्ति की पद्धति पर राय ली जानी चाहिए। राज्यपाल की नियुक्ति करते समय मुख्यमंत्री की सलाह एवं अनुमोदन जरूरी।
- हाइवे पर टोल बूथ पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत केंद्र सरकार द्वारा तय किए जाने पर जोर
- OBC में क्रीमीलेयर की सीमा 8 लाख से 12 लाख करना
- पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिया जाएगा
आपको बता दें कि एआईएडीएमके ने कुल 133 चुनावी वादे किए हैं। यहां सिर्फ मुख्य वादों का जिक्र है। हालांकि इस बार के चुनावी घोषणापत्र में पिछली बार की तरह लोकलुभावन वादों से परहेज किया गया है। पिछली बार पार्टी ने हर घर में एक वाशिंगमशीन, ग्रीन ऑटो देने, राज्य में पूर्ण शराबबंदी जैसे वायदे किए थे।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: AIADMK General Secretary Edappadi K Palaniswami releases the party manifesto for the Lok Sabha Elections 2024. pic.twitter.com/EsCbKyzb72
— ANI (@ANI) March 22, 2024
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications