वोट करने पहुंचीं दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे, लोगों से की ये अपील

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुरुवार को पहले चरण के मतदाना में लोग बढ़ चढ़ हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुकीं विश्व की सबसे महिला ज्योति आम्गे भी वोट करने पोलिंग बूथ पहुंची हुई थीं। उन्होंने नागपुर की लोकसभा सीट से मतदान किया। ज्योति आम्गे नागपुर के किशन आम्गे और रंजना आम्गे की बेटी हैं।

Lok Sabha elections 2019: worlds shortest woman Jyoti Amge votes in Nagpur

ज्योति आम्गे की हाइट मात्र 63 सेंटीमीटर है, मतलब 2 फीट 1 इंच। जबकि वजन 5.5 किलोग्राम है। लाल चेक स्लीवलेस ड्रेस में पोलिंग बूथ पहुंची ज्योति आम्गे ने पूरे धैर्य के साथ आम लोगों की तरह कतार में खड़ी होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि इस सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नितिन गडकरी उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस ने नाना पटोले को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- नागपुर की सीट से संबंधित जानकारी के लिये क्लिक करें

मतदान के बाद ज्योति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सभी लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अनुरोध करती हूं। कृपया पहले मतदान करें उसके बाद अन्य सभी कार्यों को पूरा करने के लिए जाएं। आम्गे ने वोट देने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली को दिखाते हुए फोटो भी खिचाया। आम्गे बिग बॉस 6 दिखाईं दी थीं, इसके अलावा आम्गे अमेरिका और इटली की टेलीविजन सीरियल में भी अभिनय कर चुकी हैं। पुणे में उनकी एक स्टैच्यू भी है।

बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से तारीखों के ऐलान के बाद गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए वोटिंग की जा रही है। पहले चरण का मतदान 18 राज्यों के अलाव 2 केंद्र शासित प्रदेश की 91 सीटों के लिए वोटिंग की जा रही है जो कि शाम पांच बजे तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- चुनाव यात्रा: राहुल के रोड शो में "न्याय" के नीले झंडे, निशाने पर बसपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+