अखिलेश यादव ने क्यों कहा, 'कन्फ्यूज हैं प्रियंका गांधी'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के पांचवें चरण में आज मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है। यूपी के सियासी समीकरण की बात करें तो यहां मुकाबला काफी रोचक है। सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन, कांग्रेस और बीजेपी अपने-अपने जीत के दावे कर रही हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बयान आया है। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर भी हमला बोला है।

प्रियंका गांधी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

प्रियंका गांधी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

प्रियंका गांधी के यूपी में 'कमजोर उम्मीदवार वाले' बयान पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि प्रियंका गांधी कन्फ्यूज हैं जबकि राहुल गांधी का बयान भी विरोधाभासी है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने हाल ही में कहा था कि पार्टी ने कई सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कुछ सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार उतने मजबूत नहीं हैं और वे बीजेपी का वोट काटेंगे। इंडिया टुडे को दिए गए साक्षात्कार में अखिलेश यादव कांग्रेस के प्रति बेहद आक्रामक नजर आए।

कांग्रेस ने धोखा दिया- अखिलेश

कांग्रेस ने धोखा दिया- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने धोखा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सीबीआई जांच बैठाई और उनकी पत्नी डिंपल के खिलाफ जांच बैठाई। उन्होंने कहा कि आज जो व्यक्ति पीआईएल दायर करने वाला है, वह कांग्रेस पार्टी का है। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के इशारे पर वे नामांकन करने आए थे और वह व्यक्ति बीजेपी के गठबंधन कर रहा है।

गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश?

गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश?

अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार ना उतारने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह कांग्रेस को लेकर नरम नहीं हैं, महागठबंधन ने कांग्रेस को दो सीटों दी हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती और उन्होंने ये मिलकर तय किया था कि अमेठी और रायबरेली में कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि इन दलों की नीतियों के कारण ही आज देश इस हालत में है।

कांग्रेस के प्रति नरम नहीं- अखिलेश यादव

कांग्रेस के प्रति नरम नहीं- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के लिए भले ही दो सीटें छोड़ दीं लेकिन उनके प्रति वह नरम नहीं हैं। अखिलेश यादव ने कहा, 'आप मेरे पुराने बयान देख लीजिए, मैंने हमेशा कहा कि है कि कांग्रेस देश की हर समस्या के लिए जिम्मेदार है।' उन्होंने कहा कि जिस वक्त गठबंधन पर बात हो रही थी, कांग्रेस ने बसपा से मध्य प्रदेश में गठबंधन तोड़ दिया। उसके बाद वही कांग्रेस के लोग चाहते थे कि मैं गठबंधन कर लूं।अखिलेश ने कहा, मैंने कह दिया था कि बसपा के बिना ये गठबंधन नहीं होगा, लेकिन तीन राज्यों में सरकार बन जाने के बाद कांग्रेस ने पीछे मुड़कर देखा ही नहीं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+