पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा, बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के साथ मारपीट

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के पांचवें चरण में आज 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें पश्चिम बंगाल की सात सीटें भी हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान एक बार फिर हिंसा की खबरें आ रही हैं। मतदान के दौरान बैरकपुर में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। इस दौरान बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह (Arjun Singh) ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई है।

lok sabha elections 2019: west bengal BJP Arjun Singh alleges that he was attacked by TMC workers

बैरकपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने टीएमसी पर आरोप लगाया और कहा, 'मेरे ऊपर बाहर से बुलाए गए टीएमसी के गुंडों ने हमला किया, ये लोग मतदाताओं को डरा रहे थे, मुझे चोट आई है।' बैरकपुर में पोलिंग बूथ पर जमकर दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। बीजेपी प्रत्याशी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ता वोटरों को मतदान से रोक रहे थे। झड़प के दौरान सुरक्षाबलों ने किसी तरह दोनों पक्षों को हटाने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: क्या कहता है बैरकपुर लोकसभा सीट का समीकरण

इसके पहले के चरणों में भी पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा की खबरें आई थीं। वोटिंग के दौरान सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिया के काफिले को भी विरोध पक्ष ने निशाना बनाया था। आसनसोल में कुछ पोलिंग बूथों पर केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं की गई थी जिसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जाहिर की थी। इस पोलिंग बूथ पर टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

वहीं, आसनसोल में बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़ की गई थी। टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच आसनसोल में बूथ नंबर पर 199 पर भी धक्का-मुक्की हुई। काफी देर तक सुरक्षाबलों और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक होती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+