तेज बहादुर ने शालिनी यादव से बंधवाई राखी, बोले- बहन के लिए जान लड़ा दूंगा

नई दिल्ली। वाराणसी सीट पर पर्चा रद्द होने के बाद तेज बहादुर यादव ने गुरुवार को शालिनी यादव से मुलाकात की। यादव ने कहा कि उनका नामांकन रद्द हो गया लेकिन वो नरेंद्र मोदी को हराने के लिए शालिनी यादव का प्रचार करेंगे जो कि सपा की कैंडिडेट हैं। शालिनी ने भी तेज बहादुर को राखी बांधी और अपना भाई बताया। सपा ने वाराणसी से पहले शालिनी यादव और बाद में तेज बहादुर यादव को कैंडिडेट बनाया था। तेज बहादुर का पर्चा रद्द हो जाने के बाद शालिनी सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार हैं।

शालिनी ने तेज बहादुर को बांधी राखी

शालिनी ने तेज बहादुर को बांधी राखी

शालिनी यादव ने गुरुवार को तेज बहादुर से मुलाकात कर उनको राखी बांधी। शालिनी ने कहा कि मैं इनसे पहली बार मिली हूं। मेरे लिए बहुत सौभाग्य का दिन है मैंने तेज बहादुर जैसे भाई को राखी बांधी है। तेज बहादुर से मैंने आशीर्वाद लिया है कि आने वाली मेरी लड़ाई और भी मजबूत होगी। तेज बहादुर की जो लड़ाई है, अब हम दोनों लोग मिलकर उसे नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ेंगे।

तेज बहादुर ने कहा, बहन मिल गई

तेज बहादुर ने कहा, बहन मिल गई

तेज बहादुर ने शालिनी यादव से मुलाकात के बाद कहा कि वो पांच भाई हैं लेकिन आज शालिनी के रूप में उन्हें बहन मिल गई हैं। नकली चौकीदार के विरुद्ध लड़ाई में कदम-कदम पर मैं अपनी बहन का साथ दूंगा। तेज बहादुर ने कहा कि अपनी बहन को जिताने के लिए वे जी जान लगा देंगे।

मेरा पर्चा साजिश के तहत रद्द हुआ

मेरा पर्चा साजिश के तहत रद्द हुआ

तेज बहादुर का नामांकन बुधवार को खारिज हो गया था। तेज बहादुर यादव का कहना है कि साजिश के तहत मेरा नामांकन खारिज किया गया है। लेकिन फिर भी मैं अपने इस लक्ष्य पर कायम हूं की मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव में हराना है। जिसके लिए मैंने शालिनी यादव को चुनाव में जिताने का संकल्प लिया है।

पढ़ें- उत्तर प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+