उमा भारती का 'गांधी' सरनेम को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-फिरोज की बनती नहीं थी नेहरू से इसलिए...

नई दिल्ली। एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कुछ ऐसा कहा है, जिस पर बवाल मचना तय है, उमा भारती ने इस बार राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है, एक जनसभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा की पीएम मोदी ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने वाले सच्चे अनुयायी हैं, केवल गांधी सरनेम लगा लेने से कोई महात्मा गांधी को फॉलो करने वाला नहीं बन जाता है।

उमा भारती-फिरोज की बनती नहीं थी नेहरू से

उमा भारती-फिरोज की बनती नहीं थी नेहरू से

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में गांधी शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है। फिरोज के जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे संबंध नहीं थे, उनको गांधी सरनेम प्रयोग करने का अधिकार नहीं था, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह गांधी शब्द उन्हें आदर-सम्मान दिलाएगा, इसलिए उन्होंने इसे अपने नाम के साथ जोड़ लिया। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब उमा भारती ने इस तरह का बयान दिया है, वो इससे पहले भी कई बार गांधी परिवार को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुकी हैं।

कांग्रेस सरकार की अकाल मृत्यु बाल्यावस्था में ही लिखी है

कांग्रेस सरकार की अकाल मृत्यु बाल्यावस्था में ही लिखी है

एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार की अकाल मृत्यु बाल्यावस्था में ही लिखी है। कांग्रेस की सरकार ने जन्म तो लिया है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इसकी मृत्यु होना तय है। कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और इन्हीं के विधायक इनकी सरकार को गिराएंगे और लोकसभा चुनाव के बाद इस सरकार गिरना तय है।

मप्र की सभी सीटें हम जीतेंगे: उमा भारती

उमा भारती मंगलवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तलेन में एक सभा को संबोधित कर रही थीं, उन्होंने कहा कि मप्र की सभी सीटें हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा हमने नहीं मीडिया ने की है।

अब पराक्रम की नहीं परिक्रमा करने की राजनीति

उन्होंने कहा कि पहले पराक्रम की राजनीति हुआ करती थी, लेकिन अब पराक्रम की नहीं, बल्कि नेताओं की परिक्रमा करने की राजनीति हो रही है लेकिन देखिएगा इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का क्या हश्र होता है।

यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+