EVM विवाद में कूदे उदित राज ने सुप्रीम कोर्ट पर कर दी विवादित टिप्पणी

Recommended Video

    LS Results 2019: Udit Raj ने EVM विवाद में Supreme Court को घसीटा, दिया विवादित बयान |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के दौरान ईवीएम का मुद्दा गरमाया हुआ है। विपक्षी दलों के नेता लगातार ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े रहे हैं और इस बहाने सत्ताधारी दल और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले उदित राज ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी कर दी है।

    उदित राज ने की सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी

    उदित राज ने की सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी

    कांग्रेस नेता उदित राज ने विवादित टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया,' सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं चाहता कि VVPAT की सारी पर्चियों को गिना जाए, क्या वो भी धांधली में शामिल है? चुनावी प्रक्रिया में जब लगभग तीन महीने से सारा सरकारी काम मंद पड़ा हुआ है, तो गिनती में दो-तीन दिन लग जाए तो क्या फर्क पड़ता है।' उदित राज ने इस ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को टैग किया है।

    उदित राज ने चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

    उदित राज ने एक और ट्वीट किया और चुनाव आयोग पर विवादित टिप्पणी की ,'BJP को जहां-जहां EVM बदलनी थी बदल ली होंगी, इसीलिए तो चुनाव सात चरणों में कराया गया। और आपकी कोई नहीं सुनेगा चिल्लाते रहिए, लिखने से कुछ नहीं होगा, रोड पर आना पड़ेगा। अगर देश को इन अंग्रेजों के गुलामों से बचाना है तो आन्दोलन करना पड़ेगा साहब, चुनाव आयोग बिक चुका है।' बता दें कि उदित राज को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद वे कांग्रेस के साथ चले गए थे।

    100 फीसदी पर्ची मिलान की मांग करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया था खारिज

    दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वीवीपैट के ईवीएम से 100 फीसदी पर्ची मिलान की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा था कि ऐसी अर्जियों को बार-बार नहीं सुना जा सकता है। उदित राज ने इसी संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी की है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार यानी 23 मई को घोषित होंगे लेकिन इसके पहले ईवीएम को लेकर विपक्षी दल तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+