प्रचार के लिए पहुंचे कमलनाथ ने कहा-बेटा काम न करे तो उसके कपड़े फाड़ देना

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में हर पार्टी अपना जोर आजमा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी अपने बेटे के लिए चुनाव प्रचार करने छिंदवाड़ा पहुंचे। चुनाव प्रचार के दौरान कमलनाथ ने कहा कि अगर उनका बेटा काम ना करे तो आप लोग मिलकर उसके कपड़े फाड़ देना। छिंदवाड़ा कमलनाथ का कार्यक्षेत्र रहा है। वो इस सीट से 9 बार सांसद रहे हैं। इस बार उनकी जगह उनके बेटे चुनाव लड़ रहे हैं।

 Lok Sabha elections 2019: Tear my son’s clothes, take him to task if he does not deliver: Kamal Nath

छिंदवाड़ा से 9 बार सांसद रहे कमलनाथ ने कहा कि अब उन्होंने जनता की सेवा करने का जिम्मेदारी अपने बेटे को सौंपी है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोगों ने मुझे प्यार दिया इसलिए मैं आज यहां हूं। अब नकुल आपकी सेवा करेगा। उन्होंने कहा कि अगर मेरा बेटा काम न करे तो उसके कपड़े फाड़ देना।

कमलनाथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया । आपको बता दें कि कमलनाथ छिंदवाड़ा से ही विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पिता-पुत्र ने 9 अप्रैल को इस सीट से विधानसभा और लोकसभा के लिए नामांकन भरा था। कमलनाथ फिलहाल विधायक नहीं है। उन्होंने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+