अखबार का दावा, 2019 में सुषमा-जोशी समेत 150 सांसदों के कट सकते हैं टिकट

नई दिल्ली: बीजेपी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी है लेकिन पार्टी 2014 की तरह 2019 चुनाव को नहीं देख रही है और इसके पीछे कई कारण हैं। इन्हीं कारणों का हवाला देकर भाजपा अपने 150 के करीब वर्तमान सासंदों का टिकट भी काट सकती है। खबर है कि इस लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। एक पत्रिका में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और उमा भारती का टिकट भी पार्टी काट सकती है।

उमा भारती और सुषमा के साथ जोशी का नाम भी शामिल

उमा भारती और सुषमा के साथ जोशी का नाम भी शामिल

आनंद बाजार पत्रिका में छपी एक खबर के मुताबिक, 150 की इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इनमें यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश के कई बड़े नामों के टिकट कटने के संकेत हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टिकट न देने के पीछे उनकी बीमारी एक बड़ा कारण हो सकती है। जबकि केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के अलावा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन अगला चुनाव लड़ना नहीं चाहते और इसकी जानकारी पार्टी को उन्होंने खुद दे दी है।

 कई नेताओं का टिकट उम्र के आधार पर भी काटा जा सकता है

कई नेताओं का टिकट उम्र के आधार पर भी काटा जा सकता है

वरिष्ठ नेताओं में मुरली मनोहर जोशी, करिया मुंडा, शांता कुमार और बीसी खंडूरी को उम्र के आधार पर टिकट काटा जा सकता है। बता दें कि हाल ही में कई चुनावी सर्वे में एनडीए फिर से सरकार बनाती तो दिख रही है लेकिन बीजेपी का अकेले बहुमत की संख्या तक पहुंचना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

बीजेपी को सता रही 2019 चुनाव की चिंता

बीजेपी को सता रही 2019 चुनाव की चिंता

हालांकि बीजेपी दावे कर रही है कि वो बड़ी जीत हासिल करेगी लेकिन कहीं न कहीं उनको डर सता रहा है और शायद यही वजह है कि पार्टी बड़े पैमाने पर टिकटों में बदलाव करने की सोच रही है। बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में अकेले ही 282 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+