सुखबीर बादल की बेटी ने पहली बार किया मतदान लेकिन आयोग ने पकड़ा दिया नोटिस

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की छोटी बेटी गुरलीन कौर को अपना पहला वोट देना ही भारी पड़ गया है, उन्हें आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया गया है क्योंकि वो जब वोट डालने पहुंची थीं तो उन्होंने पार्टी का चुनाव चिह्न पहना हुआ था, इस वजह से चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस थमाया है, मालूम हो कि गुरलीन कौर ने बठिंडा लोकसभा सीट पर पहली बार वोट डाला।

बादल की बेटी ने पहली बार किया मतदान लेकिन मिल गया नोटिस

इस बारे में चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि आयोग ने उस वीडियो को संज्ञान में लिया है, जिनमें गुरलीन कौर अकाली दल का प्रतीक चिह्न पहने दिखाई दे रही है हमने उसी आधार पर गुरलीन कौर नोटिस जारी किया है। जब इसका जवाब आ जाएगा, हम आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला करेंगे।

हरसिमरत कौर बादल का मुकाबला अमरिंदर सिंह राजा से

आपको बता दें कि रविवार को बठिंडा में मतदान हुआ, हरसिमरत कौर बादल लोकसभा चुनाव 2019 में बठिंडा से अकाली दल की उम्मीदवार हैं और उनके खिलाफ कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मैदान में उतरे हैं, हरसिमरत बादल 2009 से इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं, भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञों में से एक हरसिमरत मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री भी रह चुकी हैं और अपने तेज-तर्रार बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। 21 नवंबर 1991 को सुखबीर सिंह बादल के साथ हरसिमरत की शादी हुई थी, इस शादी से इन्हें दो बेटियां और एक बेटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+