लोकसभा चुनाव 2019: आपके इलाके में कब है मतदान, ये है सात चरणों का पूरा चुनावी कार्यक्रम

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आम चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे, दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल, पांचवें चरण का मतदान छह मई, छठवें चरण का मतदान 12 मई और 19 मई को सातवें और आखिर फेज के लिए वोटिंग होगी। मतों की गिनती 23 मई को होगी। जानिए, आपके इलाके में कब है मतदान...

यूपी में 7 चरणों में वोटिंग, जानिए कब-कहां होगा मतदान

यूपी में 7 चरणों में वोटिंग, जानिए कब-कहां होगा मतदान

सबसे पहले बात करेंगे उत्तर प्रदेश की। जनसंख्‍या के आधार पर देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्तर प्रदेश में सातों चरण में मतदान होंगे। यहां लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं, जो देश में किसी एक राज्य में सबसे अधिक हैं। यही वजह है कि केंद्र की राजनीति में उत्तर प्रदेश का रोल बेहद अहम होता है। आइये जानते हैं यूपी में किस सीट पर कब मतदान होंगे।

पहला चरण - 11 अप्रैल - सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर

दूसरा चरण - 18 अप्रैल : नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी

तीसरा चरण - 23 अप्रैल : मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत

चौथा चरण - 29 अप्रैल : शाहजहांपुर, खेड़ी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर

पांचवां चरण - 6 मई : फिरोजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा

छठां चरण - 12 मई : सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही

सातवां चरण - 19 मई : महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज

बिहार में कहां-कब होगी वोटिंग, सभी 7 फेज की पूरी जानकारी

बिहार में कहां-कब होगी वोटिंग, सभी 7 फेज की पूरी जानकारी

बिहार में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे यानी प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों के लिए सभी फेज में वोटिंग होगी। आइये जानते हैं आपके इलाके में कब पड़ेंगे वोट...

11 अप्रैल : औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई

18 अप्रैल : किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका

23 अप्रैल : झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया

29 अप्रैल : दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर

6 मई : सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर

12 मई : वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज

19 मई : नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद

पश्चिम बंगाल में 7 चरण में कब-कहां पड़ेंगे वोट

पश्चिम बंगाल में 7 चरण में कब-कहां पड़ेंगे वोट

देश के बड़े राज्यों में पश्चिम बंगाल भी अहम है, यहां लोकसभा की 42 सीटें हैं। चुनाव आयोग ने प्रदेश में सात चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है। आइये जानते हैं सातों चरण में कब-कहां वोटिंग होगी...

11 अप्रैल : कूच बिहार, अलीपुरदुआर

18 अप्रैल : जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, रायगंज

23 अप्रैल : बालुरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद

29 अप्रैल : बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम

6 मई : बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग

12 मई : तामलुक, कांति, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पूर्णिया, बांकुरा, विष्णुपुर

19 मई : दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर

महाराष्ट्र में किस सीट पर कब वोटिंग

महाराष्ट्र में किस सीट पर कब वोटिंग

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटे हैं जो उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के बाद सबसे ज्यादा हैं। यहां लोकसभा चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण यानी 11 अप्रैल को विदर्भ क्षेत्र में मतदान होगा, जबकि मुंबई की सभी सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। महाराष्ट्र की किस सीट पर किस चरण में वोटिंग होगी, जानिए...

11 अप्रैल : वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम

18 अप्रैल : बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर

23 अप्रैल : जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकानांगले

29 अप्रैल : नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिरडी

मध्य प्रदेश में कब-कहां होंगे चुनाव

मध्य प्रदेश में कब-कहां होंगे चुनाव

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान होंगे। यहां 29 अप्रैल को 6 सीटों पर मतदान होगा, फिर 6 मई को 7 सीट पर, 12 मई को 8 सीट पर और 19 मई को 8 सीट पर मतदान होगा। आइये जानते हैं कब-कब किस सीट पर वोटिंग होगी...

29 अप्रैल : सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा

6 मई : टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल

12 मई : मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़

19 मई : देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

छत्तीसगढ़ में वोटिंग का पूरा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में वोटिंग का पूरा कार्यक्रम

मध्य प्रदेश से सटे छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। यहां तीन चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा, वहीं दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। आइये जानते हैं कब-कब सीट पर वोटिंग होगी...

11 अप्रैल : बस्तर

18 अप्रैल : राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर

23 अप्रैल : सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर

राजस्थान में कब-कहां पड़ेंगे वोट

राजस्थान में कब-कहां पड़ेंगे वोट

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें है, जिन पर दो चरणों में मतदान होगा। घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर मतदान 29 अप्रैल को होंगे, वहीं 12 सीटों पर मतदान 6 मई को संपन्न होगा।

29 अप्रैल : टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां

6 मई : गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर, दौसा, नागौर

झारखंड में कब-कहां होगी वोटिंग

झारखंड में कब-कहां होगी वोटिंग

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों पर चार चरणों में मतदान होगा। यहां 29 अप्रैल को 3 सीटों पर मतदान होंगे, फिर 06 मई को 4 सीटों पर, 12 मई को 4 सीटों पर चुनाव और 19 मई को 3 सीटों पर चुनाव संपन्न होंगे। आइये जानते हैं कब-कब कहां वोटिंग होगी।

29 अप्रैल : चतरा, लोहारदगा, पलामू

6 मई : कोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग

12 मई : गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम

19 मई : राजमहल, दुमका, गोड्डा

ओडिशा में वोटिंग का पूरा कार्यक्रम

ओडिशा में वोटिंग का पूरा कार्यक्रम

ओडिशा में 21 लोकसभा सीटें हैं, जिन पर चार चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण यानी 11 अप्रैल को 4 सीटों पर मतदान होगा, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 5 सीट पर, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 6 सीट और चौथे चरण में 29 अप्रैल को भी 6 सीट पर मतदान होंगे। राज्य में किस सीट पर किस चरण में वोटिंग होगी, जानिए...

11 अप्रैल : कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट

18 अप्रैल : बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का

23 अप्रैल : संबलपुर, क्योंझर, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर

29 अप्रैल : मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर

कर्नाटक में कब किस पर होगा मतदान

कर्नाटक में कब किस पर होगा मतदान

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं, यहां दो चरणों में वोटिंग प्रक्रिया संपन्न होगी। 18 अप्रैल को प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान होगा, वहीं बाकी 14 सीटों पर अगले फेज में यानी 23 अप्रैल को चुनाव संपन्न होंगे। राज्य में किस सीट पर कब वोटिंग होगी, जानिए...

18 अप्रैल : उदुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्काबल्लापुर, कोलार

23 अप्रैल : चिक्कोडी, बेलगांव, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़ा, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा

असम में तीन चरण में किस सीट कब होंगे चुनाव

असम में तीन चरण में किस सीट कब होंगे चुनाव

असम की 14 लोकसभा सीटों पर तीन चरण में मतदान संपन्न होंगे। यहां 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पांच सीटों पर वोटिंग होगी, 18 अप्रैल को दूसरे चरण में भी 5 सीट पर और 23 अप्रैल को तीसरे चरण में चार सीट पर मतदान होगा। किस सीट पर कब वोटिंग होगी, जानिए...

11 अप्रैल : तेजपुर, कलियाबोर, जोरहट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर

18 अप्रैल : करीमगंज, सिलचर, ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट, मंगलदोई, नौगांव

23 अप्रैल : धुबड़ी, कोकराझार, बारपेटा, गुवाहाटी

जम्मू कश्मीर में कब कहां पड़ेंगे वोट, जानिए

जम्मू कश्मीर में कब कहां पड़ेंगे वोट, जानिए

जम्मू-कश्मीर में महज 6 सीटों पर 5 चरणों में संसदीय सीटों पर चुनाव होंगे। सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील मानी जाने वाली कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर तीन चरणों में मतदान होगा। यहां तीसरे, चौथे और पांचवें राउंड में वोटिंग होगी। तीसरे राउंड में अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र की अनंतनाग विधानसभा और चौथे राउंड में कुलगाम विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। 5वें राउंड में शोपियां और पुलवामा सीट पर वोटिंग होगी। अनंतनाग पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती का गृह क्षेत्र भी है।

11 अप्रैल : बारामूला, जम्मू

18 अप्रैल : श्रीनगर, उधमपुर

23 अप्रैल : अनंतनाग (सिर्फ अनंतनाग जिले में वोटिंग)

29 अप्रैल : अनंतनाग (सिर्फ कुलगाम जिले में वोटिंग)

6 मई : लद्दाख, अनंतनाग (सिर्फ शोपियां जिले में वोटिंग)

हरियाणा, दिल्ली और गुजरात में कब होगी वोटिंग

हरियाणा, दिल्ली और गुजरात में कब होगी वोटिंग

हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटों के लिए एक ही फेज में 12 मई को मतदान होंगे।
12 मई- अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़, हिसार

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भी एक ही चरण में 12 मई को मतदान संपन्न होगा।
12 मई - पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व दिल्‍ली, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्‍चिम दिल्‍ली, पश्‍चिम दिल्‍ली।

गुजरात में भी लोकसभा की सभी 26 सीटों पर एक साथ मतदान कराए जाएंगे। गुजरात में वोटिंग गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव होंगे।
23 अप्रैल - खेड़ा, आणंद, अमरेली, बनासकांठा, साबरकांठा, पाटन, जूनागढ़, दाहोद, बारडोली, सुरेंद्रनगर, जामनगर, पोरबंदर, भरूच, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, राजकोट, भावनगर, कच्छ, पांचमहल, वडोदरा, छोटा उदयपुर, सूरत, नवसारी, वलसाड और मेहसाणा।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कब होगी वोटिंग, जानिए

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कब होगी वोटिंग, जानिए

तमिलनाडु में लोकसभा की सभी 39 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान संपन्न होंगे। यहां दूसरे फेज में 18 अप्रैल को वोटिंग होंगी। ये हैं तमिलनाडु की लोकसभा सीटें...
18 अप्रैल - सेलम, कांचीपुरम, कोयम्बटूर, चिदंबरम, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई मध्य, डिंडीगुल, तंजावूर, तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, तिरुवन्नामलाई, अरानी, अर्कोनम, इरोड, कन्याकुमारी, करूर, कल्लाकुरिची, तिरुवल्लूर, तिरूप्पुर, कुड्डालोर, कृष्णागिरि, तेनकासी, थूथुक्कुडी, थेनी, धर्मपुरी, नागापट्टिनम, नामाक्कल, नीलगिरि, पैरम्बलूर, पोल्लाची, मदुरै, मयिलादुतुरई, रामनाथपुरम, विरुधुनगर, विलुपुरम, वेल्लौर, शिवगंगा, श्रीपेरूम्बुदूर

आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराने का फैसला लिया है। आइये जानते हैं कब होगी वोटिंग...
11 अप्रैल - नारासाराओपेट, विजयवाड़ा, गुंटूर, राजामुंड्री, कुर्नूल, राजमपेट, अनंतपुर, काकीनाडा, चित्तूर, ओंगोले, बापटला, श्रीकालुम, मच्छीपटनम, नारासपुरम, अमालापुरम, अनकापल्ली, हिंदुपुर, विशाखापट्नम, इलुरु, नेल्लोर, नंदयाल, विजियाग्राम, तिरुपति, अराकु, कड्प्पा, बोबली, पर्वथीपुरम, तेनाली, भद्रचलम

मणिपुर दो सीटों पर कब पड़ेंगे वोट

मणिपुर दो सीटों पर कब पड़ेंगे वोट

मणिपुर में लोकसभा की दो सीटों पर दो चरणों मतदान होंगे। यहां पहले चरण में 11 अप्रैल को एक सीट बाहरी मणिपुर में वोटिंग होगी, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को आंतरिक मणिपुर में मतदान होगा।

त्रिपुरा में कब-कहां होगी वोटिंग

त्रिपुरा में कब-कहां होगी वोटिंग

त्रिपुरा में लोकसभा की दो सीटों पर दो चरणों में मतदान संपन्न होंगे। पहले चरण में 11 अप्रैल को त्रिपुरा पश्चिम सीट पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 18 अप्रैल को त्रिपुरा पूर्व सीट पर मतदान होंगे।

केरल, गोवा और उत्तराखंड में कब होगी वोटिंग

केरल, गोवा और उत्तराखंड में कब होगी वोटिंग

केरल में लोकसभा की 20 सीटें है, यहां 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी।

23 अप्रैल- कासरगोड, कण्णूर, वडाकारा, वयनाड, कोषि़क्कोड, मलप्पुरम, पालक्काड, पोन्नानी, तृश्शूर, एर्ण्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टयम, आलप्पुषा, पत्तनंतिट्टा, कोल्लम, तिरुवनन्तपुरम

गोवा में लोकसभा की 2 सीटें हैं, यहां 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान होंगे।

23 अप्रैल- उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों पर पहले चरण में ही मतदान संपन्न होंगे। यहां सभी 5 सीट पर एक चरण में मतदान होंगे।

11 अप्रैल- टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा़, नैनीताल-उद्धमपुर, हरिद्वार

तेलंगाना, हिमाचल और पंजाब में कब-कहां होगी वोटिंग

तेलंगाना, हिमाचल और पंजाब में कब-कहां होगी वोटिंग

तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होंगे। यहां लोकसभा चुनाव के पहले चरण यानी 11 अप्रैल को वोटिंग होगी। सीट इस प्रकार हैं...

11 अप्रैल- अदीलाबाद, पेड्डापल्ले, करीमनगर, निजामाबाद, जाहिराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नालगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबूबाबाद,

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। यहां 11 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। जानिए कब होगी वोटिंग...

11 अप्रैल- कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला

पंजाब में13 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। यहां 19 मई को मतदान होंगे।
19 मई- गुरदासपुर, अमृतसर, खादूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, भठिंडा, संगरूर, पटियाला।

सिक्किम, नागालैंड और मेघालय में लोकसभा के लिए वोटिंग कब

सिक्किम, नागालैंड और मेघालय में लोकसभा के लिए वोटिंग कब

सिक्किम में एक लोकसभा सीट पर एक ही चरण में 11 अप्रैल को मतदान होंगे। इसी तरह नागालैंड में भी लोकसभी की एक ही सीट है। यहां भी 11 अप्रैल को एक चरण में मतदान कराया जाएगा। मेघालय में लोकसभा की दो सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। यहां 11 अप्रैल को मतदान संपन्न होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+