लखनऊ में बेटी सोनाक्षी के साथ पूनम सिन्हा का रोड शो, डिंपल भी रहीं साथ

लखनऊ। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्ह ने शुक्रवार को लखनऊ में अपनी मां और समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा के साथ रोड शो किया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव भी इस दौरान पूनम और सोनाक्षी के साथ रहीं। दोनों नेता और सोनाक्षी ने बस की छत पर सवाल होकर रोड शो किया। डिंपल ने इस दौरान लगातार लोगों से पूनम सिन्हा को वोट देने की अपील की।

कई घंटे चला रोड शो

कई घंटे चला रोड शो

लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा का रोड शो हजरतगंज से शुरू हुआ और कैसरबाग, अमीनाबाद होते हुए नक्खास बाजार से घंटाघर तक गया। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा भी लगातार भीड़ की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन करती रहीं। यह पहली बार है जब फिल्म स्टार सोनाक्षी अपनी मां के प्रचार के लखनऊ पहुंची हैं।

जानिए लखनऊ लोकसभा सीट का इतिहास, यहां से अटल बिहारी वाजपेयी भी रह चुके सांसद

शत्रुघ्न सिन्हा भी कर रहे पूनम सिन्हा के लिए प्रचार

शत्रुघ्न सिन्हा भी कर रहे पूनम सिन्हा के लिए प्रचार

इससे पहले पूनम सिन्हा के नामांकन के दौरान उनके पति कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी रोड शो किया था। उसके बाद भी अखिलेश यादव के साथ मंच साझा कर शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा के लिए वोट मांगे थे। हालांकि खुद शत्रुघ्न बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं लेकिन वो लखनऊ में पूनम सिन्हा के लिए वोट मांग रहे हैं। पूनम सिन्हा ने ने हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुई थीं, जिसके बाद उन्हें लखनऊ से उम्मीदवार बनाया गया है।

राजनाथ सिंह से मुकाबला

राजनाथ सिंह से मुकाबला

लखनऊ सीट पर पूनम सिन्हा का लखनऊ में मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णन से है। लखनऊ सीट पर लंबे समय से भाजपा प्रत्याशी जीतता रहा है। इस सीट को भाजपा की मजबूत सीट मानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+