स्मृति का प्रियंका पर हमला, कहा- वोट के लिए अमेठी में नमाज पढ़ती हैं और उज्जैन में जाती हैं मंदिर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के तहत आखिरी चरण के मतदान से पहले प्रचार में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर बदस्तूर जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने गई थीं, इसको लेकर स्मृति ईरानी ने उनपर निशाना साधा है। ईरानी अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं हैं।

'अमेठी में नमाज और उज्जैन में मंदिर जाती हैं कांग्रेस महासचिव'

'अमेठी में नमाज और उज्जैन में मंदिर जाती हैं कांग्रेस महासचिव'

ईरानी ने प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के महासचिव इतने घबराए हुए हैं कि अमेठी में वोट के लिए नमाज पढ़ने के बाद उन्होंने उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन किए। बता दें कि प्रियंका गांधी ने उज्जैन में महाकाल की पूजा करने के बाद एक रोड शो किया था। प्रियंका गांधी ने अमेठी में प्रचार के दौरान ईरानी पर जमकर निशाना साधा था।। वह राहुल गांधी के लिए अमेठी में प्रचार कर रही थीं। अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही थी।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

एमपी सरकार पर भी बोला हमला

एमपी सरकार पर भी बोला हमला

खंडवा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नंदकुमार सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित सभा के दौरान ईरानी ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्ते को आचार संहिता का हवाला देकर रोक दिया है। कांग्रेस ने किसानों और बेरोजगारों के साथ धोखा किया है।

राहुल गांंधी से मांगा जवाब

राहुल गांंधी से मांगा जवाब

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि झूठ बोलकर एमपी के किसानों और बेरोजगारों के साथ धोखा क्यों किया। ईरानी ने कमलनाथ सरकार को बेईमान बताया और कहा कि गरीबों के लिए चलने वाली कई योजनाओं को इस सरकार ने बंद कर दिया। बीजेपी एमपी सरकार को किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+