राहुल गांधी या स्मृति ईरानी, अमेठी को लेकर ट्विटर पर कौन ज्यादा चिंतित?
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जिस तरह से पिछले लोकसभा चुनाव में में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी, हालांकि मोदी लहर के बावजूद राहुल गांधी यहां से जीतने में सफल रहे थे। चुनाव में हारने के बाद भी स्मृति ईरानी को भाजपा ने राज्यसभा भेजा और उन्हें मंत्री पद से नवाजा। एक बार फिर से स्मृति ईरानी राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से हुंकार भरेंगी।

अमेठी को लेकर ट्विटर पर कौन ज्यादा सक्रिय
इन सबके बीच जो सवाल उठ रहा है कि वह यह कि अमेठी में अधिक समय दोनों में से कौन नेता दे रहा है। ट्विटर पर दोनों नेताओं की लोकप्रियता की बात करें तो काफी दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार दोनों ही नेताओं ने जितनी बार अमेठी शब्द का इस्तेमाल अपनने ट्वीट में किया है उसके आधार पर यह आंकड़ा तैयार किया गया है कि दोनों में से कौन नेता अमेठी का ज्यादा जिक्र करता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अप्रैल 2015 में ट्विटर ज्वाइन किया था। उनके 1 अप्रैल 2019 तक के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट की समीक्षा की गई है।

स्मृति ईरानी लगातार सक्रिय
आंकड़ों पर नजर डालें तो अमेठी में हार के बावजूद स्मृति ईरानी लगातार अमेठी को लेकर सक्रिय रहीं और उन्होंने ट्विटर पर राहुल गांधी की तुलना में कई बार अमेठटी का जिक्र किया है। एक तरफ जहां राहुल गांधी ने आजतक कुल 28 बार अमेठी का जिक्र अपने ट्वीट में किया है। वहीं स्मृति ईरानी ने 202 ट्वीट में अमेठी का जिक्र किया है। सबसे अधिक 2017, 2018 में स्मृति ईरानी ने अमेठी के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने हर वर्ष तकरीबन 57 ट्वीट अमेठी को लेकर किया।

Rahul Tweet
2015 में स्मृति ईरानी ने पांच ट्वीट में अमेठी का जिक्र किया। 2014 में 40 ट्वीट में इसका जिक्र किया, जबकि 2019 में ईरानी ने कुल 39 बार अमेठी को लेकर ट्वीट किया है। 2015 में राहुल ने सिर्फ 13 बार अमेठी का जिक्र अपने ट्वीट में किया। हालांकि इसके बाद से उन्होंने अमेठी को लेकर बहुत कम ट्वीट किए। 2016 में राहुल ने 8 बार, 2017 में चार बार, 2018 में दो बार और 2019 में राहुल ने अमेठी का जिक्र सिर्फ एक बार किया है।

4 मार्च को आखिरी बार किया ट्वीट
आखिरी बार राहुल गांधी ने अमेठी के बारे में 4 मार्च को ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने पीए मोदी के झूठ को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने हथियारों की फैक्ट्री को लेकर ट्वीट किया था। राहुल ने दावा किया कि इस फैक्ट्री का उद्घाटन 2010 में मैंने किया था।












Click it and Unblock the Notifications