2019 में अखिलेश से मुकाबले को तैयार शिवपाल, आशीर्वाद लेने पहुंचे पशुपतिनाथ मंदिर
राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई शहरों में 'समाजवादी सेक्युलर मोर्चा' के बोर्ड लगाने के बाद शिवपाल यादव 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों से पहले भगवान शिव का आशीर्वाद लेने शनिवार को नेपाल में काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे।
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी की राजनीति में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। समाजवादी पार्टी छोड़कर नया राजनीतिक दल 'समाजवादी सेक्युलर मोर्चा' बनाने के बाद अब शिवपाल यादव खुलकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सामने आ गए हैं। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई शहरों में 'समाजवादी सेक्युलर मोर्चा' के बोर्ड लगाने के बाद शिवपाल यादव 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों से पहले भगवान शिव का आशीर्वाद लेने शनिवार को नेपाल में काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे।

पुराने साथियों से मिलने का सिलसिला जारी...
शिवपाल यादव ने शनिवार को खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। काठमांडू में अपने मित्रों से मुलाकात के फोटो शेयर करते हुए शिवपाल ने लिखा, 'काठमांडू में तमाम नए व पुराने साथियों से मिलने का सिलसिला जारी है...।' बताया जा रहा है कि पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन के बाद यूपी लौटकर शिवपाल यादव पार्टी के पदाधिकारियों का गठन करेंगे। शिवपाल यादव पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो यूपी की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

शिवपाल यादव को नई पार्टी पर बधाई
इससे पहले गुरुवार को ही यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में शिवपाल यादव को बधाई देते हुए उनकी नई पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के फ्लैक्स और पोस्टर लगाए गए थे। इन फ्लैक्स में समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का फोटो भी शामिल किया गया है। शिवपाल यादव को बधाई देते हुए इन फ्लैक्स में लिखा है, 'मा. नेताजी की अध्यक्षता में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन पर शिवपाल सिंह यादव को हार्दिक बधाई।'

मुलायम को दिया था राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का ऑफर
आपको बता दें कि शिवपाल यादव ने बीती 1 सितंबर को समाजवादी पार्टी से अलग होते हुए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया था। शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा था कि अब वो नई पार्टी बनाकर सपा में हाशिए पर चल रहे लोगों को अपने साथ जोडेंगे। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ऑफर किया था, जिसे मुलायम ने ठुकरा दिया।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications