शत्रुघ्न सिन्हा के पास है 112.22 करोड़ की संपत्ति, बेटी से लिया है करोड़ों का उधार

नई दिल्ली। बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने नामांकन पत्र में जो जानकारी दी है उसके अनुसार उनके पास कुल 112.22 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सिन्हा ने रिटर्निंग ऑफिसर को दिए अपने नामांक पत्र में बताया है कि उनके पास 8.60 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, जबकि 103.61 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा का पटना साहिब से भाजपा के उम्मीदवार रवि शंकर प्रसाद से मुकाबला है।

कांग्रेस के टिकट से लड़ रहे हैं चुनाव

कांग्रेस के टिकट से लड़ रहे हैं चुनाव

वहीं रवि शंकर प्रसाद की बात करें तो उनके पास कुल 22.90 करोड़ रुपए की संपत्ति है। प्रसाद ने अपना नामांकन 29 अप्रैल को दाखिल किया था, जिसमे उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा की बात करें तो उनके पास कुल 458232 रुपए नगद हैं और वह लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है। खुद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी का प्रचार करने के लिए लखनऊ पहुंचे थे।

एक करोड़ की ज्वेलरी

एक करोड़ की ज्वेलरी

शत्रुघ्न सिन्हा के पास 2.74 करोड़ रुपए की बैंक में सावधि जमा है और 29.10 लाख रुपए शेयर बॉन्ड, म्युचुअल बॉन्ड है। साथ ही उनके पास सोने, चांदी और अन्य कीमती पत्थर भी हैं, जिसकी कुल कीमत 1.03 करोड़ रुपए है। वहीं पूनम सिन्हा के पास कुल 1.15 करोड़ रुपए के गहने हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के पास एक अंबेसडर कार, दो कैमरी, एक फॉर्च्यूनर, इनोवा, मारूति सियाज, स्कोर्पियो सहित कुल सात कारे हैं। पत्नी पूनम सिन्हा के पास 2013 की मर्सिडीज कार है, जिसकी कीमत 48.20 लाख रुपए है।

बेटी से लिया कर्ज

बेटी से लिया कर्ज

गौर करने वाली बात है कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी ने किसी भी तरह का बैंक से कोई कर्ज नहीं लिया है और ना ही उनका किसी भी तरह का सरकार पर बकाया है। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी से 10.59 करोड़ रुपए जरूर उधार लिया है। हलफनामे के अनुसार सिन्हा की संपत्ति 2018-19 में घटकर 6387233 रुपए हो गई है। वहीं उनकी पत्नी की आय 2014-15 की तुलना में कम होकर 13424388 रुपए हो गई है।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+