शत्रुघ्न सिन्हा की कांग्रेस में एंट्री टली, महागठबंधन में सीटों पर फंसा हैं पेंच

नई दिल्ली। बिहार की पटना साहिब सीट से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की कांग्रेस में एंट्री फिलहाल टल गई है। भाजपा की ओर से टिकट कटने और रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस में आना तय माना जा रहा है। उनकी कांग्रेस में एंट्री को लेकर आज (गुरुवार) घोषणा होनी थी। वो राहुल गांधी से मिले भी लेकिन बताया गया है कि उनकी एंट्री फिलहाल इस हफ्ते के लिए टल गई है।

महागठबंधन में सीटों पर तनातनी के चलते टली कांग्रेस में एंट्री

महागठबंधन में सीटों पर तनातनी के चलते टली कांग्रेस में एंट्री

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर गुरुवार को कांग्रेस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली थी। उनका पटना साहिब से उम्मीदवार बनना था तय माना जा रहा है लेकिन बताया गया है कि कांग्रेस और राजद के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी के चलते ये प्रेस कॉन्फ्रेंस टाली गई है।

कांग्रेस की ओर से कर दिया गया था ऐलान

कांग्रेस की ओर से कर दिया गया था ऐलान

शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर राज्यसभा सांसद और चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन अखिलेश प्रसाद सिंह ने दो दिन पहले पटना में ऐलान किया था। अखिलेश प्रसाद सिंह ने 28 मार्च को शत्रुघ्न सिन्हा के राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होन की बात कही थी। बिहार में गठबंधन में शामिल दलों में टिकट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ नहीं होने के चलते शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस में शामिल होने और पटना साहिब से उम्मीदवार घोषित करने का प्रोग्राम मुल्तवी किया गया है।

लंबे समय से है शत्रुघ्न सिन्हा के भाजपा छोड़ने की चर्चा

लंबे समय से है शत्रुघ्न सिन्हा के भाजपा छोड़ने की चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे शत्रुघ्न सिन्हा के मौजूदा सरकार और भाजपा नेतृत्व से रिश्ते सहज नहीं रहे हैं। वो लगातार सरकार और पार्टी को निशाने पर लेते रहे और विपक्षी पार्टियों के मंचों पर जाते रहे। ऐसे में ये तय माना जा रहा था कि आगामी चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार नहीं होने वाले हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में ट्वीट कर कहा था कि मोहब्बत करने वाले कम न होंगे, अब तेरी महफिल में लेकिन हम न होंगे। इसे उनके भाजपा छोड़ने के तौर पर ही देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+