शशि थरूर बोले- तिरुवनंतपुरम से दोबारा सांसद चुने जाने का पूरा विश्वास

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हो रहा मतदान कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला करेगा। कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर भी केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस नेता तिरुवनंतपुरम के वर्तमान सांसद भी हैं और उन्होंने भरोसा जताया है कि एक बार फिर वे इस लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर संसद पहुंचेंगे।

lok sabha elections 2019: Shashi Tharoor says he is confident of retaining the Thiruvananthapuram seat

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के. राजशेखरन इस सीट से शशि थरूर को चुनौती दे रहे हैं। शशि थरूर ने कहा, ' मुझे भरोसा है कि दोबारा तिरुवनंतपुरम के लोगों की 5 सालों तक सेवा करूंगा। मुझे लगता है यहां के लोग चाहते हैं कि मैं उनके लिए खड़ा रहूं।'

थरूर ने कहा, ' मैं जानता हूं कि केरल के लोगों के मूल्य और सिद्धांत वे मूल्य हैं जो मेरे और मेरी पार्टी के साथ हैं। ये बहुलवाद, विविधता, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के सिद्धांत हैं। भारत को लेकर हमारे विचार स्पष्ट हैं।' शशि थरूर इस सीट से साल 2009 से लोकसभा चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस नेता ने सबरीमाला मंदिर मामले को लेकर बीजेपी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस मुद्दे पर वोट मांगकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

ये भी पढ़ें: केरल लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

शशि थरूर ने बारिश की संभावनाओं के बीच लोगों से अधिक संख्या में अपने अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि वे अपनी मां के साथ मतदान कर बहुत खुश हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को केरल की एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। कांग्रेस-यूडीएफ गठबंधन ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि सीपीआई-एम के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे के खाते में 8 सीटें गई थीं।

ये भी पढ़ें: पहलवान नरसिंह यादव के खिलाफ FIR दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+