साइकिल चोरी में जेल जा चुके स्वामी ओम ने किया चुनावी अखाड़े में उतरने का ऐलान, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली। खुद को तांत्रिक, ज्योतिष और ना जाने क्या-क्या बताने वाले बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट और अपनी अजीब हरकतों से विवादों में रहने वाले स्वामी ओम ने चुनाव अखाड़े में उतरने का ऐलान किया है। स्वामी ओम ने रविवार को ऐलान किया कि वह नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे। स्वामी ओम ने एक बयान में कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ''हिंदू-विरोधी'' रवैये के खिलाफ लड़ेंगे, जिन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह ''झाड़ू'' को हिन्दू धर्म के प्रतीक स्वास्तिक के पीछे भागते दिखाया गया था। बयान में कहा गया है कि कई हिंदू संगठनों ने शनिवार को बैठक कर उनका नाम तय किया।

सलमान के साथ बदतमीजी कर चुके हैं स्वामी ओम
आपको बता दें कि स्वामी ओम बिग बॉस-10 का हिस्सा रह चुके हैं। बिस बॉस-10 में स्वामी ओम ने ऐसा हंगामा काटा था कि सलमान खान तक को नाकों चने चबवा दिए थे। स्वामी ओम ने घरवालों का जीना मुहाल कर दिया था। किसी पर उन्होंने टॉयेलट का पानी फेंका तो सलमान के साथ भी बेहूदगी पर उतर आए। कई बार तो घर में उनके साथ मारपीट तक की नौबत आ गई थी।

सेमी न्यूड मॉडल के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो हो चुका है वायरल
बिग बॉस 10 से बाहर निकलने के बाद वो तब विवादों में आ गए जब एक सेमी न्यूड मॉडल के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुईं। उनपर स्वामी ओम का कहना था कि वो एक फिल्म में काम कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें मॉडल के साथ इस तरह से शूट करना था। स्वामी ओम को कई बार पब्लिक ने पीटा भी है। कई बार न्यूज चैनलों के डिबेट शो में भी ओम अपने बयानों और हाथापाई को लेकर चर्चा में रहे हैं।

स्वामी ओम पर है साइकिल चुराने का आरोप
साल 2017 में स्वामी ओम को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके भाई ने उन पर नौ साल पहले उसकी दुकान से साइकिलें और कुछ दस्तावेज चुराने आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार साल 2016 में साकेत की एक अदालत ने विनोदानंद झा ऊर्फ स्वामी ओम को इस मामले में भगोड़ा घोषित किया था। नवंबर, 2008 को स्वामी ओम के छोटे भाई प्रमोद झा की शिकायत पर लोदी कॉलोनी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रमोद ने उन पर लोधी कॉलोनी में तीन लोगों के साथ मिलकर साइिकल की दुकान का ताला तोड़ने तथा 11 साइकिलें एवं महंगे कलपुर्जे, मकान का बिक्री दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजातों को चुराने का आरोप लगाया था।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications