केजरीवाल के 'थप्पड़ कांड' पर बोलीं सपना चौधरी-'नचनिया' कहने वाले को मिल गई सजा

Recommended Video

    Arvind Kejriwal को पड़ा थप्पड़, क्या बोलीं Sapna Choudhary ? | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया था, जिसकी राजनीतिक गलियारों में खासी निंदा हुई थी और आप पार्टी ने भाजपा के ऊपर आरोप लगाया था कि उसने ही केजरीवाल पर हमला करवाया है क्योंकि मोदी और अमित शाह दोनों दिल्ली के सीएम की हत्या करवाना चाहते हैं, हालांकि भाजपा ने सारे आरोपों को नकारते हुए कहा है कि इस मसले से उसका कोई लेना-देना नहीं हैं।

    केजरीवाल के थप्पड़ कांड पर बोलीं सपना चौधरी-नचनिया कहने वाले को मिल गई सजा

    लेकिन सबसे तीखी प्रतिक्रिया अब भाजपा के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने दिया है, जिन्होंने कहा कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं, भगवान ने खुद ही केजरीवाल को उनके किए की सजा दे दी, हमें कुछ करना ही नहीं पड़ा , दरअसल सपना का गुस्सा इसलिए केजरीवाल पर फूटा है क्योंकि हाल ही में केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता मनोज तिवारी को 'नचनिया' कहा था।

    केजरीवाल के थप्पड़ कांड पर बोलीं सपना चौधरी ने कही ये बात

    गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने आप प्रत्याशी दिलीप पांडेय के समर्थन में वोट मांगे थे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा था कि, मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, पांडेय जी को नाचने नहीं आता लेकिन वो लोगों के लिए काम करना जानते हैं, इसलिए इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना।

    सपना चौधरी से केजरीवाल के इस बयान पर प्रतिक्रिया पूछी गई थी तो उन्होंने कहा कि किसी के प्रोफेशन को लेकर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, ये बहुत गलत बयान है, यही नहीं इस मुद्दे पर सपना और भोजपुर स्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना है, जिसमें दोनों इस मुद्दे पर बात करते नजर आ रहे हैं और केजरीवाल की आलोचना करते दिख रहे हैं।

    केजरीवाल के थप्पड़ कांड पर बोलीं सपना चौधरी ने कही ये बात

    वीडियो में खेसारी लाल कहते हैं कि मनोज तिवारी को नचनिया कहने पर मुझे वही चोट लगी क्योंकि हम भी इंसान हैं लेकिन हम कलाकार हैं, हमारी कोई जात नहीं है, हमारा कोई धर्म नहीं है, हमें नेतानगरी नहीं आती और हम किसी पर कीचड़ नहीं उछालते, क्योंकि हम उसी कीचड़ से निकले कमल के फूल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+