मनोज तिवारी के नामांकन में पहुंची सपना चौधरी, BJP में शामिल होने पर दिया ये बयान

नई दिल्ली। हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिछले महीने खबर आई थी कि सपना चौधरी कांग्रेस का दामन चुकी हैं, जिसके बाद उन्होंने इस खबर का खंडन किया था। वहीं, बाद में वह दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ भी देखी गई थीं, जिसको लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। जबकि सोमवार को सपना चौधरी नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के नामांकन में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वह किसके लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

मनोज तिवारी के नामांकन में शामिल हुईं सपना

मनोज तिवारी के नामांकन में शामिल हुईं सपना

बीजेपी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उनका मुकाबला दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित से है। मनोज तिवारी ने नामांकन से पहले रोड शो किया, जिसमें विजय गोयल,विजेंद्र गुप्ता के अलावा बीजेपी के कई नेता मौजूद थे। सपना चौधरी भी मनोज तिवारी के साथ नजर आईं। सपना चौधरी ने कहा कि वह केवल मनोज तिवारी के लिए प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी उनके अच्छे मित्र हैं, इसलिए वह नामांकन में शामिल हुई हैं, उन्होंने बीजेपी का दामन नहीं थामा है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

सपना करेंगी मनोज तिवारी के लिए चुनाव प्रचार

कांग्रेस में शामिल होने से इनकार करने के बाद सपना चौधरी को मनोज तिवारी के साथ देखा गया था और ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। खबरों का बाजार यहां तक गर्म रहा कि वह हेमा मालिनी की जगह मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हो सकती हैं। सपना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इसे देखते हुए ही कांग्रेस इनको अपने खेमे में लाने की कोशिश में थी। लेकिन सपना ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रही हैं, वह एक कलाकार हैं और उनके लिए सारी पार्टियां एक जैसी हैं।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में मुकाबला हुआ रोचक

रविवार को भाजपा ने दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी को भाजपा का उम्मीदवार बनाया है तो वहीं वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा, साउथ दिल्ली से रमेश बिधूड़ी और चांदनी चौक से डॉक्टर हर्षवर्धन को मैदान में उताया है। पार्टी ने दिल्ली की बाकी 3 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+