Lok Sabha Elections 2019:राजद ने भागलपुर और बांका सीट पर उतारे अपने प्रत्याशी, कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द

Lok Sabha Elections 2019:राजद ने भागलपुर और बांका सीट पर उतारे अपने प्रत्याशी, कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। इस दौर में बिहार में कांग्रेस और राजद महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। रविवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

 Lok Sabha Elections 2019: RJD Relesed 2nd list of candidates, Shailesh Kumar to contest from Bhagalpur,

भागलपुर और बांका सीटों पर राजद ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, वहीं कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द किया जाएगा।

रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भागलपुर सीट से राजद के उम्मीदवार होंगे। वहीं बांका सीट से जयप्रकाश नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरखु झा ने बताया कि कांग्रेस के कोटे के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी। दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+