Lok Sabha Elections 2019: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, एक और विधायक BJP में शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक करारा झटका लग रहा है। पार्टी के एक और विधायक ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बिजवासन से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाले देवेंद्र सहरावत बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

सहरावत को कुछ महीने पहले AAP ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। पार्टी ने सहरावत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था।
आपको बता दें कि सहरावत से कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के एक और विधायक अनिल वाजपेयी भी भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली की गांधीनगर सीट से विधानसभा चुनाव जीता था।












Click it and Unblock the Notifications