बनारस में शुरू हुआ प्रियंका गांधी का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के तहत आखिरी चरण के मतदान 19 मई को होंगे, जिसके लिए प्रचार जोरों पर है। सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। आखिरी चरण में ही वाराणसी में भी मतदान होना है जहां से पीएम मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को वाराणसी पहुंचीं जहां पार्टी प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में रोड शो किया। वहीं, पीएम मोदी ने देवघर में एक रैली को संबोधित किया।

lok sabha elections 2019: priyanka gandhi road show in vanarasi narendra modi rally live updates

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
May 15, 2019, 7:58 PM IST

वाराणसी में शुरू हुआ प्रियंका गांधी का रोड शो। वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी है साथ
May 15, 2019, 7:57 PM IST

पश्चिम बंगाल के 9 संसदीय क्षेत्रों - दम दम, बारासात, बसीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, जादवपुर, डायमंड हार्बर, दक्षिण और उत्तरी कोलकाता में कल रात 10 बजे से चुनाव के समापन तक कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा: चुनाव आयोग
May 15, 2019, 7:54 PM IST

पंजाब के लुधियान में ट्रैक्टर चलाते नजर आए राहुल गांधी, बगल में बैठे मुख्यमंत्री अमरिंदर
May 15, 2019, 6:34 PM IST

रोड शो के लिए वाराणसी पहुंचीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वांड्रा, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय गेट के सामने पंडित मदन मोहन मालवीय श्रद्धांजलि अर्पित की।
May 15, 2019, 5:37 PM IST

आप भाग्यशाली हैं कि जब आप जय श्री राम का जाप करते हैं तो कम से कम आप गिरफ्तार नहीं होते हैं। आज भारत में एक ऐसा राज्य है जहां अगर कोई आम नागरिक जय श्री राम कहता है तो कांग्रेस के सहयोगियों ने उसे जेल में डाल दिया: स्मृति ईरानी
May 15, 2019, 5:07 PM IST

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचा शख्स, लगया भारत माता की जय के नारे। शख्स ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहा जाना भारतीय संस्कृति का अपमान है।
May 15, 2019, 5:03 PM IST

दीदी जी बेटियों को आप जेल में डालने का काम कर रही हैं वहीं बेटियां आपको सबक देने वाली हैं, एक तस्वीर के लिए इतना गुस्सा?
May 15, 2019, 5:01 PM IST

ममता दीदी मत भूलिए कि ये 21वीं सदी का भारत है अगर पश्चिम बंगाल की जनता आपको सातवें आसमान पर बिठा सकती है। तो यही जनता आपको वापस जमीन पर भी गिरा सकती है: पीएम मोदी
May 15, 2019, 3:50 PM IST

मैं टीएमसी सांसद को चुनौती देता हूं कि अगर वह साबित कर सके कि मैं उस जगह से 500 मीटर अंदर था, जहां हिंसा भड़की।- बग्गा
May 15, 2019, 3:49 PM IST

पूरे देश में, दुर्गा पूजा और मुहर्रम एक ही दिन था, यूपी के अधिकारियों ने मुझसे पूछा, क्या हमें पूजा का समय बदलना चाहिए? मैंने कहा, पूजा का समय नहीं बदला जाएगा, यदि आप समय बदलना चाहते हैं, तो मुहर्रम के जुलूस का समय बदल दें।
May 15, 2019, 3:47 PM IST

डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि, कोलकाता एक कॉस्मोपॉलिटन सिटी है। कोई भी यहां आकर जुलूस निकाल सकता है। लेकिन बाहरी लोग क्या थे ..... यह तेजिंदर बग्गा कौन है? वह कौन है? उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
May 15, 2019, 2:18 PM IST

कांग्रेस हार की जिम्मेदारी अपने नामदार पर नहीं आने देना चाहती, अभी कांग्रेस में नाखून काटकर शहीद होने की होड़ मची है
May 15, 2019, 2:17 PM IST

कांग्रेस यह नहीं कह सकती कि वे 'नामदार' की वजह से चुनाव हार गए, यह वंशवाद के नियमों के खिलाफ होगा। इसलिए पांचवे चरण के बाद ही नामदार परिवार के दो सबसे करीबी दरबारियों ने अपनी तरफ से बैटिंग शुरु कर दी है।
May 15, 2019, 2:16 PM IST

पांचवे चरण के बाद ही नामदार परिवार के दो सबसे करीबी दरबारियों ने अपनी तरफ से बैटिंग शुरु कर दी है। वरना इनकी हिम्मत नहीं है कि कप्तान से पूछे बिना मैच खेलने उतर जाए।- पीएम मोदी
May 15, 2019, 2:15 PM IST

सीएम कुमारास्वामी का बयान- मल्लिकार्जुन खड़गे को कुछ साल पहले ही सीएम बनना था। मुझे लगता है कि उनके साथ कुछ अन्याय हुआ है
May 15, 2019, 1:50 PM IST

विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने पर टीएमसी स्टूडेंट विंंग ने किया प्रदर्शन
May 15, 2019, 12:58 PM IST

योगी आदित्यनाथ की रैली रद्द होने पर बोले राहुल सिन्हा- जब मंच तैयार किया जा रहा था, उस दिन काम करने वाले मजदूरों को पीटा गया और डराया गया
May 15, 2019, 12:57 PM IST

विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने पर सीपीआई-एम का विरोध प्रदर्शन
May 15, 2019, 12:55 PM IST

शाह बोले- अगर सीआरपीएफ नहीं होती, तो मेरे लिए बच निकलना वाकई मुश्किल हो जाता
May 15, 2019, 12:35 PM IST

रिहाई के बाद प्रियंका ने मीडिया को बताया, 'मेरी जमानत कल ही मंजूर कर दी गई थी लेकिन फिर भी मुझे 18 घंटे तक रिहा नहीं किया गया।
May 15, 2019, 12:35 PM IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के 24 घंटे बाद बीजेपी नेता रिहा, बोलीं- नहीं मांगूंगी माफी, जारी रहेगी लड़ाई
May 15, 2019, 11:57 AM IST

भारतीय जनता पार्टी ने कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा का विरोध किया, जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन
May 15, 2019, 11:54 AM IST

प्रियंका शर्मा की मां ने कहा- वह मेरे साथ नहीं है, उसे सुधार गृह में रखा गया है, मैं उससे मिलने अलीपुर जा रही हूं।
May 15, 2019, 11:52 AM IST

राहुल गांधी के कथित खून की दलाली वाले बयान के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन टेकेन रिपोर्ट अदालत में पेश की
May 15, 2019, 11:50 AM IST

महामिलावटी लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए देश की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया था। 2014 से पहले आतंकी देश में हमले करते रहे, लेकिन ये लोग सिर्फ बयान देते रहे। आपके इस चौकीदार ने पाकिस्तान से आतंकियों से मिल रहे घाव को सहने से इनकार कर दिया: पीएम मोदी
May 15, 2019, 11:43 AM IST

प्रियंका शर्मा को तत्काल रिहा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार
May 15, 2019, 11:41 AM IST

शाह ने कहा- रोड शो से पहले ही वहां लगे पोस्टर फाड़ दिए गए। रोड शो शुरू हुआ, जिसमें अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा, 2.30 घंटे तक शांतिपूर्ण तरीके से रोड शो चला। 3 बार हमले किये गए और तीसरे हमले में तोड़फोड़, आगजनी और बोतल में केरोसिन डालकर हमला किया गया
May 15, 2019, 11:40 AM IST

अमित शाह ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाए, शाह ने कहा- टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी
May 15, 2019, 11:40 AM IST

मैं ममता जी को बताना चाहता हूं कि आप सिर्फ 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा देश के सभी राज्यों में चुनाव लड़ रही है । मगर कहीं पर भी हिंसा नहीं हुई, लेकिन बंगाल में हर चरण में हिंसा हुई इसका साफ़ मतलब है कि हिंसा TMC कर रही है:अमित शाह
May 15, 2019, 11:03 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जुलाई के पहले सप्ताह में सुनवाई होगी जिसमें बंगाल पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+