Video: सड़क पर चाय पीते दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता, तो प्रियंका को आया गुस्सा और फिर...

प्रियंका गांधी ने सड़क किनारे चाय पीते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखा तो वो तुरंत अपनी गाड़ी से उतरकर उनके पास पहुंचीं और फिर...

नई दिल्ली। 2019 का लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है और सियासी दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा सियासी हलचल यूपी में देखने को मिल रही है, जहां 80 लोकसभा सीटों के लिए घमासान जारी है। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी भी इन दिनों अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में चुनाव प्रचार के लिए गई हुई हैं। इससे पहले प्रियंका अमेठी के चुनावी दौरे पर थीं। बुधवार को प्रियंका गांधी रायबरेली में चुनाव प्रचार के लिए निकलीं तो अपनी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को सड़क किनारे चाय पीते हुए देखकर उन्हें फटकार लगा दी।

प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा?

प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा?

प्रियंका गांधी बुधवार को रायबरेली के चुनावी दौरे पर थीं। चुनाव प्रचार के लिए निकलीं प्रियंका ने कई जगह अपनी गाड़ी रोककर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े होकर चाय पी रहे थे, जिन्हें देखकर प्रियंका गांधी अपनी गाड़ी से उतरकर उनके पास पहुंची और उन्हें फटकार लगाई। प्रियंका ने उन कार्यकर्ताओं के पास जाकर कहा, 'आप लोग यहां सड़क पर खड़े हुए हो, गाड़ी भी सड़क पर खड़ी हुई है। गांव में नहीं जा रहे आप लोग, चाय पी रहे हो यहां खड़े होकर, गांव में अंदर जाओ और प्रचार करो, इस तरह यहां खड़े हो।' इस घटना से जुड़ा प्रियंका गांधी का वीडियो भी सामने आया है।

'ऐसे प्रत्याशी उतारे जो भाजपा के वोट काट सकें'

इससे पहले बुधवार को ही प्रियंका गांधी ने रायबरेली में एक बड़ा बयान दिया। दरअसल, प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस के प्रत्याशी सपा-बसपा और आरएलडी महागठबंधन के उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन के बीच एक रणनीतिक समझौता होने के संकेत दिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन सीटों पर उनके उम्मीदवार हल्के हैं, वहां उन्होंने ऐसे प्रत्याशी उतारे हैं जो भाजपा के वोट काट सकें। प्रियंका गांधी के इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में 2019 की कांग्रेस और महागठबंधन की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई।

'यूपी में BJP को झटका लगेगा'

'यूपी में BJP को झटका लगेगा'

प्रियंका गांधी ने बुधवार को अपने रायबरेली दौरे पर लोगों से बात करने के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगेगा। वो बहुत बुरी तरह हारेंगे। मेरी रणनीति बहुत स्पष्ट है। यूपी में उन सीटों पर, जहां कांग्रेस मजबूत है और हमारे उम्मीदवार भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं, कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। जहां हमारे उम्मीदवार थोड़े हल्के हैं, वहां हमने ऐसे उम्मीदवार दिए हैं, जो भाजपा का वोट काटें।' प्रियंका ने आगे कहा, 'हम केवल जनता की भलाई और अपनी विचारधारा को सामने रखकर चुनाव लड़ रहे हैं। केवल नरेंद्र मोदी को इस बात की चिंता है कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा।'

ये भी पढ़ें- यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट पर कैसा है वोटों का गणित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+