नेहरू-इंदिरा की बात छोड़ें, अपने पांच साल का काम बताएं मोदी: प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि वो बस मेरे परिवार की बात करते रहते हैं, कभी नहीं बताते कि उन्होंने क्या किया है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक चुनावी सभा में प्रियंका ने कहा, इनको एक सनक है कि मेरे परिवार के बारे में ही बात करते हैं। 50 फीसदी इनका चुनावी भाषण यही होता है कि नेहरू ने ये किया, इंदिरा गांधी ने वो किया। वो ये क्यों नहीं बताते कि पांच साल में उन्होंने क्या किया है।

तीन दिन तक प्रियंका यूपी में

तीन दिन तक प्रियंका यूपी में

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार से तीन दिन के उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। बुधवार को वह फतेहपुर, गाजीपुर और हमीरपुर में रहेंगी। फतेहपुर की जनसभा में उन्होंने नेहरू परिवार को निशाना बनाने के लिए मोदी पर हमला बोला। गुरुवार को प्रियंका बुंदेलखंड का दौरा करेंगी, यहां वो सभाएं और रोड शो करेंगी। तीसरे दिन 26 अप्रैल को वह बाराबंकी में तनुज पुनिया के समर्थन में रोड शो करेंगी। 26 अप्रैल को प्रियंका उन्नाव में भी रोड शो करेंगी।

राहुल खीरी में करेंगे सभा

राहुल खीरी में करेंगे सभा

प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी बुधवार को उत्तर प्रदेश में है। राहुल खीरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी के समर्थन में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

क्लिक कर पढ़ें- उत्तर प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

कांग्रेस की बाकी चार चरणों में जान झोंकने की कोशिश

कांग्रेस की बाकी चार चरणों में जान झोंकने की कोशिश

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 3 चरणों में 26 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। जिन सीटों पर अब तक मतदान हुआ है, उन पर कांग्रेस का बहुत प्रभाव नहीं माना जाता है। बाकी 4 चरणों में जिन 56 सीटों पर मतदान बाकी है। वहां से कांग्रेस को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में कांग्रेस यहां जान झोंक रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+