रोड शो के बाद गंगा आरती में शामिल हुए मोदी, कल करेंगे वाराणसी से नामांकन

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के तहत तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। सभी राजनीतिक दल अब शेष चरणों में होने वाले चुनाव के प्रचार में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुरुवार को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि गुरुवार को काशी में रोड-शो के जरिए पूर्वांचल की सीटों को साधने की कोशिश करेंगे। पीएम मोदी के मेगा रोड शो की कमान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने हाथों में ले रखी है। दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुंदेलखंड के दौरे पर हैं, जहां वे कई जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

म्ा

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
Apr 25, 2019, 8:23 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (शुक्रवार) को अपना नामांकन करेंगे। आज रात वो वाराणसी में ही रुकेंगे।
Apr 25, 2019, 7:47 PM IST

नरेंद्र मोदी दश्वाशमेध घाट पर पहुंच गए हैं। यहां वो गंगा आरती में शामिल हो रहे हैं। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी मोदी के साथ मौजूद हैं।
Apr 25, 2019, 7:44 PM IST

दश्वाशमेध घाट कुछ इस तरह से सजाया गया है, यहीं पर कुछ देर में मोदी पहुंचेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे।
Apr 25, 2019, 7:34 PM IST

कुछ ही देर में दश्वाशमेध घाट पहुंचेगा मोदी का काफिला। गंगा आरती के लिए सजाया गया दश्वाशमेध घाट।
Apr 25, 2019, 6:57 PM IST

शुक्रवार को कन्नौज में सपा, बसपा और रालोद की संयुक्त रैली के दौरान कन्नौज से गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव ने पैैर छूकर बसपा प्रमुख मायावती से आशीर्वाद लिया। मायावती ने इस दौरान कहा कि वो अब उनके परिवार की बहू हैं।
Apr 25, 2019, 6:41 PM IST

नरेंद्र मोदी का रोड शो अस्सी घाट से आगे निकलकर शिवाला के पास पहुंच चुका है। अंधेरा होने के बाद लो मोबाइल की लाइट जलाकर पीएम और अपने कैंडिडेट का स्वागत कर रहे हैं।
Apr 25, 2019, 6:16 PM IST

नरेंद्र मोदी आज अपने रोड शो के बाद शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वो दूसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं।
Apr 25, 2019, 5:48 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के बाहर से शुरू होकर शहर से गुजर रहा है।
Apr 25, 2019, 5:36 PM IST

वाराणसी से भाजपा उम्मीदवार प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तस्वीरें।
Apr 25, 2019, 5:28 PM IST

रोड शो में नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और कई सीनियर नेता मौजूद हैं।
Apr 25, 2019, 5:20 PM IST

वाराणसी पहुंचे नरेंद्र मोदी, महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Apr 25, 2019, 4:58 PM IST

रोड शो के लिए वाराणसी पहुंचे नरेंद्र मोदी यहां दश्वाशमेध घाट पर गंगा आरती भी करेंगे। रोड शो के बाद वो गंगा आरती के लिए पहुंचेंगे।
Apr 25, 2019, 4:51 PM IST

रोड शो के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। नरेंद्र मोदी यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
Apr 25, 2019, 4:23 PM IST

पीएम मोदी का ट्वीट- दरभंगा और बांदा की बंपर रैली के बाद प्यारी काशी पहुंच रहा हूं.. हर हर महादेव
Apr 25, 2019, 4:01 PM IST

कुछ देर में शुरू होगा वाराणसी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो
Apr 25, 2019, 2:47 PM IST

पंजाब के आप विधायक नजर सिंह मानशाहिया ने थामा कांग्रेस का दामन
Apr 25, 2019, 2:45 PM IST

कन्हैया कुमार- मुझे पूरा विश्वास है कि बेगूसराय के लोग अपने मुद्दों पर मतदान करेंगे और उनके मुद्दें हैं विश्वविद्यालय, अस्पताल, अच्छी सड़कें
बेगूसराय से CPI LS के उम्मीदवार: मुझे पूरा विश्वास है कि बेगूसराय के लोग अपने मुद्दों पर मतदान करेंगे और उनके मुद्दों पर विश्वविद्यालय, अस्पताल, अच्छी सड़कें बनानी हैं
Apr 25, 2019, 2:22 PM IST

चुनाव आयोग ने कहा है कि पीएम मोदी की बायोपिक को 19 मई तक रिलीज नहीं किया जाना चाहिए।
Apr 25, 2019, 1:49 PM IST

राजद उम्मीदवार मीसा भारती ने पाटलीपुत्र और बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर ने चंडीगढ़ से भरा पर्चा
Apr 25, 2019, 1:48 PM IST

हिमाचल के बीजेपी प्रमुख सतपाल सत्ती को मंडी जिलाधिकारी का नोटिस, 'मोदी पर उंगली उठाने वालों का हाथ काटने' की कही थी बात
Apr 25, 2019, 1:09 PM IST

झांसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो, तीन दिनों के बुंदेलखंड के दौरे पर हैं
Apr 25, 2019, 12:34 PM IST

गोरखपुर से मधुसुदन तिवारी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार
Apr 25, 2019, 12:15 PM IST

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री जारी कर रहे हैं मेनिफेस्टो
Apr 25, 2019, 11:53 AM IST

अनुपम खेर चंडीगढ़ में किरण खेर के लिए प्रचार करने पहुंचे, उनकी पत्नी इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं
Apr 25, 2019, 11:19 AM IST

दरभंगा में पीएम मोदी- कुछ लोगों को भारत माता की जय से दिक्कत है, ऐसे लोगों की जमानत जब्त होनी चाहिए की नहीं
Apr 25, 2019, 10:59 AM IST

हमारे आस पड़ोस में ही आतंक की फैक्ट्रियां चल रही हैं और ये कहते हैं की आतंकवाद मुद्दा ही नहीं है- पीएम मोदी
Apr 25, 2019, 10:58 AM IST

पीएम मोदी- उन्हें पुरानी बातें, जात-पात के समीकरण समझ नहीं आते। वो ठान के चले हैं कि 21वीं सदी का भारत उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हो
Apr 25, 2019, 10:58 AM IST

बिहार के दरभंगा में पीएम मोदी- ये जो लहर है ये नए भारत की ललकार है। 21वीं सदी में जो बेटा-बेटी पहली बार दिल्ली की सरकार चुन रहे हैं, वो नौजवान इस चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं।
Apr 25, 2019, 10:44 AM IST

लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत पीएम मोदी आज यूपी-बिहार में होंगे तो वहीं राहुल गांधी राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
Apr 25, 2019, 10:42 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए आज अपना मेनिफेस्टो लाएंगे
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+