बाड़मेर में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- कांग्रेस और उसके साथियों में सेना के जवानों के प्रति सोच ही अलग है

नई दिल्ली। राजस्थान के बाड़मेर में रैली को को संबोधित करते हुए एक बार फिर कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि आपका ये उत्साह, ये जोश हमारे कुछ विरोधियों की नींद उड़ाने के साथ ही सीमापार वालों की भी नींद उड़ा रहा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों में सेना के जवानों के प्रति सोच ही अलग है। कर्नाटक में जो सरकार बनी है वो कांग्रेस के कारण ही चल रही है। वहां के मुख्यमंत्री ने कहा है कि है जिन लड़कों के पास खाने के लिए कुछ नहीं है वो ही सेना में जाते हैं।

lok sabha elections 2019, PM Narendra Modi Rally in Rajasthan, barmer, attack Congress and pakistan also

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि 1971 की लड़ाई में हमारे सैनिकों के शौर्य के कारण पाकिस्तान का एक बड़ा हिस्सा हमारे कब्जे में था, 90 हज़ार पाक सैनिक हमारे पास थे। लेकिन उसके बाद शिमला में क्या हुआ, सरकार ने टेबल पर सब गंवा दिया जो जवान जीतकर लाए थे। हमने आतंकियों के मन में डर पैदा किया। हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी, उसे कटोरा लेकर दुनियाभर घूमने के लिए मजबूर कर दिया। आपको सबको लगता है मैंने ठीक किया, लेकिन कांग्रेस और सबके साथियों को लगता है कि ठीक नहीं किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को मिली खुली छूट के कारण देश में आतंकी हमले आम बात होती थी, आज श्रीलंका में बड़ा आतंकी हमला हुआ है निर्दोष लोगों को आतंकियों ने मार दिया। आतंक के सरपरस्तों को सबक सिखाने के लिए मैंने फैसला किया है, उनके घर में घुसकर मारता हूं। आपके चौकीदार ने दिल्ली में आन, बान, शान के साथ आजादी के बाद से अब तक शहीद हुए सैनिकों का स्मारक बना दिया।

पीएम ने कहा कि वर्षों से नेशनल वॉर मेमोरियल की मांग हो रही थी, कांग्रेस ने अपने परिवार के लिए स्मारक बनाए, परिवार के लिए समाधियां बनाई, लेकिन देश के जवानों के बलिदान को याद करने के लिए कोई राष्ट्रीय स्मारक नहीं बनाया। इसके अलावा पीएम मोदी ने सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को 10% आरक्षण दिए जाने पर भी अपनी बात रखी है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिये यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+