ममता के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, बोले- दीदी, आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद जैसा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के दौरान पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है। बीजेपी पश्चिम बंगाल में बेहद आक्रामक चुनाव प्रचार कर रही है तो वहीं, सीएम ममता (Mamata Banerjee) भी तीखे हमले करती नजर आ रही हैं। पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी (Narendra Modi) की आज दो चुनावी रैलियां थी जहां उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोकतंत्र के तमाचे वाले बयान पर भी ममता बनर्जी पर पलटवार किया।

आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा- पीएम मोदी

आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा- पीएम मोदी

पुरुलिया की रैली में पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे बताया गया है कि यहां दीदी ने कहा कि वो मोदी को थप्पड़ मारना चाहती हैं। दीदी, ममता दीदी, मैं तो आपको दीदी कहता हूं, आपका आदर करता हूं,आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा, वो भी खाऊंगा।' पीएम मोदी ने कहा, 'लेकिन ये भी कहूंगा कि अगर आपने अपने उन साथियों को थप्पड़ मारने का दम दिखाया होता, जिन्होंने चिटफंड के नाम पर गरीबों की कमाई लूट ली, तो आपको इतना डर ना लगता।'

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019 की हर खबर

ममता बनर्जी पर बोला तीखा हमला

एक बार फिर एयर स्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला और कहा, 'दीदी के दिल में घुसपैठियों के लिए, विदेशी कलाकारों के लिए ममता है। लेकिन हमारे आदिवासी युवा, हमारे वीर सपूतों के लिए ममता नहीं है। जब हमारे सपूतों ने पाकिस्तान के आतंकियों को घर में घुसकर मारा, तो दीदी ने आतंकियों की लाशें दिखाने की मांग की।' पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी ने पहले बंगाल को अपनी सत्ता के नशे में बर्बाद किया। अब वो बंगाल को अपनी सत्ता जाने के डर से और तबाह करने पर तुल गई हैं। उन्हें मां-माटी-मानुष की नहीं, सिर्फ अपने हितों, अपनी कुर्सी, अपने भतीजे, अपने टोलाबाजों की परवाह है।

बंगाल में बीजेपी-टीएमसी के बीच घमासान जारी

बंगाल में बीजेपी-टीएमसी के बीच घमासान जारी

बता दें कि बंगाल के पुरुलिया में ही एक सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा था, 'मेरे लिए पैसा कोई मायने नहीं रखता। यही वजह है कि जब नरेंद्र मोदी बंगाल आए और उन्होंने मेरी पार्टी पर तोलाबाज (टोल कलेक्टर) होने का आरोप लगाया, मैं उन्हें लोकतंत्र का एक जोरदार तमाचा लगाना चाहती थी।' दरअसल, पीएम मोदी ने बंगाल की रैली में ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला था। इसके बाद पीएम मोदी पर ममता बनर्जी ने तीखा हमला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+