आंध्र प्रदेश: नांदयाल से सांसद और जन सेना पार्टी के उम्मीदवार एसपीवाई रेड्डी का निधन

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश की नांदयाल लोकसभा सीट से सांसद और जन सेना पार्टी के उम्मीदवार एसपीवाई रेड्डी (68) का मंगलवार की रात अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। रेड्डी को किडनी में शिकायत के बाद तीन अप्रैल को यहां के बंजारा हिल्स के केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार की रात उनका निधन हो गया। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस के टिकट पर नांदयाल से उन्होंने जीत हासिल की थी।

lok sabha elections 2019-Nandyal MP and Jana Sena Party candidate SPY Reddy passed away

रेड्डी बाद में तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हो गए थे। जबकि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में तेदेपा से टिकट ना मिलने से नाराज रेड्डी जनसेना पार्टी में शामिल हो गये थे और नंदयाल संसदीय क्षेत्र से जनसेना के टिकट पर चुनाव लड़ा था। रेड्डी का जन्म 4 जून 1950 को करपा जिले में हुआ था। साल 1991 में उन्होंने भाजपा के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

श्री रेड्डी नांदयाल सीट से तीन बार 2004, 2009 और साल 2009 में सांसद रहे। साल 2014 के चुनाव में रेड्डी ने तेलगुदेशम पार्टी के उम्मीदवार नसीम मोहम्मद फारूक को 105,766 वोटों से हराया था। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस, चौथे नंबर पर बीएसपी और पांचवे नंबर पर जेएसपी पार्टी थी। दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की नांदयाल लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा सीटें आती हैं।

पवन कल्याण ने रेड्डी के निधन पर जताया शोक

जनसेना पार्टी अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता पवन कल्याण ने एसपीवाई रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने भी श्री रेड्डी के निधन पर शोक जताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+