मैनपुरी में SP-BSP के झंडे साथ देखकर क्या बोले मुलायम सिंह यादव?

मैनपुरी के एक कार्यक्रम में सपा और बसपा के झंडे एक साथ देखकर मुलायम सिंह यादव ने महागठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया।

नई दिल्ली। यूपी का सियासी मौसम लगातार करवट बदल रहा है। इसी बदलते माहौल के बीच शुक्रवार को खबर आई कि बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। सियासी नजरिए से देखें तो मायावती का यह कदम महागठबंधन के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। इस बीच मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के महागठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल मुलायम सिंह यादव शनिवार को मैनपुरी के किशनी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। कार्यक्रम में सपा और बसपा के झंडे एक साथ देखकर मुलायम सिंह यादव ने यह बयान दिया।

'अब दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता'

'अब दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता'

मैनपुरी के किशनी गांव में शनिवार को मुलायम सिंह यादव अपने करीबी मित्र बाबू राम चांदा की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में सपा के साथ-साथ बसपा के भी झंडे लगे हुए देखे। कार्यक्रम में दोनों दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सपा-बसपा के झंडे एक साथ देखकर मुलायम सिंह यादव काफी खुश हुए और कहा, 'दोनों पार्टियों ने अच्छी कोशिश की है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को एक साथ देखकर मुझे अच्छा लगा। यह एक अच्छा गठबंधन है। अगर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों ईमानदारी से साथ मिलकर खड़े हुए तो कोई भी पार्टी उन्हें हराने वाली नहीं है। अगर यूपी में बीएसपी हमारे साथ है तो हमें दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।'

19 अप्रैल को मैनपुरी में रैली

19 अप्रैल को मैनपुरी में रैली

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से खबर आई कि मुलायम सिंह यादव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती मैनपुरी में चुनाव प्रचार करेंगी। यह खबर अपने आप में इसलिए भी अहम थी, क्योंकि सपा-बसपा गठबंधन बनने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि मुलायम सिंह यादव इस गठबंधन से खुश नहीं हैं। मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से बातचीत में बसपा को ज्यादा सीटें देने पर गुस्से का इजहार भी किया था। महागठबंधन के तहत मुलायम सिंह यादव सपा के टिकट पर मैनपुरी सीट से प्रत्याशी हैं और आगामी 19 अप्रैल को मैनपुरी में महागठबंधन की रैली रखी गई है। मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी के गढ़ के तौर पर जानी जाती है। महागठबंधन के तहत सपा को 37, बसपा को 38 और आरएलडी को 3 सीटें चुनाव लड़ने के लिए दी गई हैं।

संयुक्त रैलियां करेगा महागठबंधन

संयुक्त रैलियां करेगा महागठबंधन

वहीं, बुधवार शाम को अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अखिलेश यादव और मायावती की यह पहली मुलाकात थी। इस बारे में जब समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में प्रचार की रणनीति, संयुक्त रैलियों और सभाओं को लेकर चर्चा हुई। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के तहत यूपी की दो सीटें- अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं और हम लोग पूरी ईमानदारी से इन दो सीटों पर कांग्रेस का समर्थन करेंगे। दरअसल बुधवार को ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मेरठ जाकर अस्पताल में भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि मायावती कांग्रेस और भीम आर्मी की नजदीकियों से नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+