लोकसभा चुनाव को लेकर भागवत ने दी शिवराज को नसीहत, बोले- इस बार न हो विधानसभा चुनाव जैसी चूक

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को संघ ने नसीहत दी है कि विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा चुनाव में चूक नहीं होना चाहिए। शिवराज बुधवार को यहां केदारपुर स्थित सेवा भारती धाम में सर संघचालक मोहन भागवत से मिलने पहुंचे थे। दोनों के बीच लोकसभा चुनावों के साथ ही अन्य विषयों पर करीब आधा घंटे तक चर्चा हुई। इस दौरान शिवराज ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के हालात और अपना विजन भी भागवत को बताया। मुलाकात के बाद शिवराज ने मीडिया से दूरी बना कर रखी और नरेंद्र सिंह तोमर के साथ शिवपुरी के लिए रवाना हो गए।

लोकसभा चुनाव को लेकर भागवत ने दी शिवराज को नसीहत, बोले- इस बार न हो विधानसभा चुनाव जैसी चूक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब आधे घंटे की इस मुलाकात में दोनों के बीच लोकसभा चुनावों के साथ ही अन्य कई मसलों पर बातचीत हुई। संघ ने अपने स्वयंसेवकों को लोगों के बीच जाने और पिछली बार की तरह डोर-टू-डोर कैंपेन पर फोकस करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार संघ के जमीनी प्रचार ने बीजेपी को खासी मदद की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संगठन स्तर पर लोकसभा चुनाव के बाद बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

चुनाव बाद होगा संगठन में बदलाव

संघ की अभा प्रतिनिधि सभा में जो चिंतन मंथन हुआ है, संगठन स्तर पर उसका असर लोकसभा चुनाव के बाद सामने आएगा। पता चला है कि संघ अपने कुछ संगठन मंत्रियों की भूमिका को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। प्रतिनिधि सभा के लिए 2 मार्च से जुटे प्रचारक बुधवार को रवाना हो गए। शाम को चैन्नई राजधानी एक्सप्रेस से सर संघचालक मोहन भागवत भी नागपुर रवाना हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+