गठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को सता रहा डर, स्ट्रॉंग रूम में रखी ईवीएम को खुर्दबुर्द कर सकते हैं चूहें
प्रत्याशी को सता रहा डर, चूहें कुतर जाएंगे ईवीएम मशीन
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से राष्ट्रील लोकदल के उम्मीदवार ने कहा है कि स्ट्रॉंग रूम में बंद ईवीएम मशीनों को चूहें नुकसान कर सकते हैं। मथुरा में दूसरे चरण में 18 मई 2019 को मतदान हुआ था। मतदान के बाद सभी ईवीएम मंडी समिति परिसर में रखी गई है। वहीं आयोग ने प्रत्याशी की शिकायत को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि स्ट्रॉंग रूम के बाहर सुरक्षा में सीआरपीएफ और पुलिसकर्मी तैनात की गई है।

गठबंधन प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से मैंने कई बार लिखित रूप से जिलाधिकारी को सूचित किया है कि वहां रखी हुई मशीनों को चूहे खुर्दबुर्द कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इनके दरवाजे पर जाली लगाने को कहा गया है लेकिन आज तक प्रशासन या आयोग ने कोई इंतजाम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन छाता मटकी ईवीएम की पेटियां जिन स्ट्रांग रूम में रखी गई है वहां की सोडियम लाइट भी बंद पड़ी है। इस पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया।
नरेंद्र सिंह का कहना है कि व्यक्तिगत तौर पर बूथ लिस्ट की सूची जोकि हर चुनाव में दी जाती है वो भी इस बार नहीं दी गई। हर बार यही कहा गया कि हमने आयोग की वेबसाइट पर डाल दिए लेकिन हमें उपलब्ध नहीं हुई। ऐसे में तत्काल हर बूथ की सूची उपलब्ध कराई जाए।
नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार धरना प्रदर्शन है। अगर उनकी बात नहीं सुनी जाएगी तो फिर वो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। बता दें कि देश में 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। पांच चरणों का चुनाव खत्म हो गया है और दो चरण का बाकी है। बचे दो चरणों का चुनाव 12 और 19 मई को होगा। 23 मई को नतीजों का ऐलान होगा।
लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications