पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में TMC-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, लाइन में खडे़ वोटर की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हो रहे लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान दौरान हिंसा की खबरें आ रही हैं। मंगलवार को तीसरे चरण के मतदान के दौरान उपद्रवियों ने पोलिंग बूथ के पास बम फेंके और वोटरों को डराने की कोशिश की। वहीं, खबर आ रही है कि मुर्शिदाबाद के बालीग्राम में टीएमसी और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान बूथ पर लाइन में लगे एक वोटर की मौत हो गई।

lok sabha elections 2019: Man killed in clashes between Congress and TMC workers in Murshidabad, west bengal

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस शख्स की मौत हुई है वह उनकी पार्टी का कार्यकर्ता है। बंगाल में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान सुबह शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुए थे लेकिन 10 बजे तक माहौल पूरी तरह से बदल गया और अचानक हिंसा बढ़ गई थी। मुर्शिदाबाद के रानीनगर इलाके में पोलिंग बूथ नंबर -27,28 के पास उपद्रवियों ने बम फेंका।

उपद्रवियों का मकसद यहां से वोटरों को भगाना था। बम फेंकने के बाद ये उपद्रवी घटनास्थल से फरार हो गए। ये पता नहीं चल सका है कि उपद्रवी किस राजनीतिक से ताल्लुक रखते हैं। इसके पहले, मुर्शिदाबाद के डोमकाल में भी हिंसक झड़प की खबरें आई जिसमें टीएमसी के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

बुनियादपुर में एक पोलिंग एजेंट बाबूलाल मुर्मू अपने घर पर मृत पाया गया है। इस संबंध में और जानकारी का इंतजार है। मतदान के दौरान एक खबर ओडिशा से आई, जहां ढेंकानाल के कांतापाल गांव में बूथ संख्या 41 पर एक मतदान अधिकारी की चुनावी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के हर चरण में मतदान के दौरान हिंसा की खबरें आई हैं जिसको लेकर बीजेपी ने ममता बनर्जी की सरकार पर आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने बंगाल में हिसा की खबरों को प्रमुखता से उठाती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+