टीएमसी के 40 विधायकों से संपर्क के मोदी के बयान पर बोलीं ममता, ये तो बिल्कुल बेशर्म पीएम
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के 40 टीएमसी विधायकों के अपने संपर्क में होने के दावे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह तो बिल्कुल ही बेशर्म प्रधानमंत्री हैं। टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी पहले दिल्ली को संभालें, फिर बंगाल को देखें। हमारी पार्टी के लोग के लोग पैसे की ताकत से बिकने वाले लोगों में से नहीं हैं।

'रद्द हो मोदी का नामांकन'
ममता बनर्जी ने पीएम के बयान पर कहा है कि टीएमसी का कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है, वो अपना खून तक बहाने के लिए तैयार हैं। मेरे विधायकों को पैसों की ताकत से नहीं खरीदा जा सकता है, वो बिकाऊ नहीं हैं। ममता ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने विधायक को खरीदने की बात कर संविधान का उल्लंघन किया है, उनकी उम्मीदवारी रद्द होनी चाहिए। पीएम मोदी के इस बयान की टीएमसी ने चुनाव आयोग से भी शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

टीएमसी विधायकों पर क्या बोले थे नरेंद्र मोदी?
पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में रैली करते हुए नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में टीएमसी विधायकों के अपने संपर्क में होने की बात कही थी। भाषण में मोदी ने कहा, 'दीदी, आपकी जमीन खिसक चुकी है और देख लेना 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो आपके विधायक भी आपको छोड़कर भाग जाएंगे। आज आपके 40 विधायक मेरे संपर्क में हैं। जनता की आंखों में एक ही सपना दिख रहा है और वो है- चुपे-चाप कमल छाप, चुपे-चाप कमल छाप। बूथ से टीएमसी साफ।

कई विपक्षी दलों ने की मोदी की आलोचना
प्रधानमंत्री के इस बयान की टीएमसी के अलावा भी कई दलों ने आलोचना की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'विकास' पूछ रहा है: प्रधान जी का शर्मनाक भाषण सुना क्या? सवा सौ करोड़ देशवासियों का भरोसा खोकर अब वो बंगाल के 40 विधायकों के तथाकथित दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमट गये हैं. ये वो नहीं काले धन की मानसिकता बोल रही है. इसके लिए उन पर 72 घंटे नहीं बल्कि 72 साल का बैन लगना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications