लोकसभा चुनाव: महबूबा मुफ्ती अनंतनाग से लड़ेंगी, जम्मू और उधमपुर में कैंडिडेट नहीं उतारेगी पार्टी
2019 के लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पढ़िए चुनावी माहौल का पल-पल का लाइव अपडेट।
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अब अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। टिकटों के ऐलान के साथ ही राजनेता भी जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा ने शुक्रवार देर रात अपने 36 लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, शुक्रवार को ही कांग्रेस ने भी 35 उम्मीदवारों की अपनी एक और सूची जारी की। इस सूची में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी को यूपी की बिजनौर सीट से टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव का लाइव अपडेट।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications