लोकसभा चुनाव: यूपी के इस परिवार में हैं 82 सदस्य, 66 करेंगे मतदान

नई दिल्ली। यूपी के इलाहाबाद में एक ऐसा परिवार है जिसके घर में 5-10 नहीं बल्कि 82 सदस्य हैं। जिनमें से 66 ऐसे हैं जो वोट करते हैं। जिस गांव में ये परिवार रहता है उसका नाम बहराइचा है। परिवार के मुखिया राम नरेश भूरिया (98) हैं। परिवार खेती करता है और दो सदस्य मुंबई में जॉब करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक है और सभी आराम से रहते हैं।

Lok Sabha Elections 2019 in Up, 82 Members in a family, which 66 are voters

परिवार के मुखिया राम नरेश गर्व से कहते हैं कि पूरे परिवार के लिए सिर्फ एक रसोई है। परिवार में हर दिन लगभग 20 किलो सब्जियां, 15 किलो चावल और 10 किलो की रोटी बनती है और खाना भी परिवार की महिलाएं ही बनाती और उसका ध्यान रखती हैं। नरेश कहते हैं कि उनको खुशी है कि परिवार के एक भी सदस्य ने कभी नहीं कहा कि उनको अलग रहना है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोग हमें एक उदाहरण के रूप में लें और राष्ट्र को भी साथ रखें।

यह भी पढ़ें- VIDEO: राजकोट में चलती है 'रोटी-बैंक', भूखों के लिए यहां जमा करते हैं देशी घी वाली हजारों रोटियां

परिवार के 8 मतदाता ऐसे हैं जो इस चुनाव में पहली बार वोटिंग करेंगे। राम नरेश कहते हैं कि वो मेरे पोते हैं जो पहली बार मतदान करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। राम नरेंश ने कहा कि आमतौर पर परिवार दोपहर के भोजन के बाद मतदान करने के लिए बाहर जाता है क्योंकि उस टाइम मतदान केंद्र पर भीड़ कम होती है। उन्होंने कहा हम सभी का वोट एक ही मतदान केंद्र पर पंजीकृत हैं और यहां तक कि मतदान अधिकारी भी हमारा स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार के बुजुर्गों को दोपहिया वाहनों पर ले जाया जाता है जबकि बाकी लोग पैदल मतदान केंद्र तक पहुंचते हैं। राम नरेश का पूरा परिवार एक मिटी से बने घर में रहता है। पक्का मकान बनाने की योजना है लेकिन हाईटेंशन तार एक बड़ी समस्या है। राम नरेश कहते हैं कि हाईटेंशन तार हटाने के लिए हम कई बार कोशिश किये लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। नेताओं की ओर से भी चुनाव के समय ही दिखते हैं उसके बाद नजर नहीं आते हैं।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी पर सिद्धू के हमले तेज, 5 'नई गालियों' से साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+