Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पर केस दर्ज, ये है मामला

नई दिल्ली। बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पटना साहिब से उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खबर के मुताबिक, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने 29 अप्रैल को पटना साहिब लोकसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के बाद सिन्हा जिस गाड़ी से लौट रहे थे, उसके लिए आयोग की अनुमति नहीं ली गई थी।

नामांकन के बाद सिन्हा जिस गाड़ी से लौट रहे थे, नहीं थी ईसी की अनुमति

नामांकन के बाद सिन्हा जिस गाड़ी से लौट रहे थे, नहीं थी ईसी की अनुमति

इसी मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब सीट के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो किया था। इस दौरान बिहार कांग्रेस के कई नेता और सिन्हा के परिवार के लोग भी मौजूद रहे। पटना साहिब सीट पर शत्रुघ्न का मुकाबला बीजेपी में पुराने साथी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से है।

सिन्हा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

सिन्हा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

नामांकन दाखिल करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट किया था, जिसमें हैशटैग जय बिहार, जय हिंद के साथ लिखा था, 'बिगुल बज गया है रण का, शांत नहीं बैठूंगा अब। प्रतिद्वंदी खड़ा है सामने, लेके कई हथियार , निह्सश्त्र नहीं मैं भी हूं, संग मेरे हैं जनता का प्यार।' बता दें कि बीजेपी ने पटना साहिब से सिन्हा को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामने का फैसला किया था।

पटना साहिब से लड़ रहे हैं चुनाव

पटना साहिब से लड़ रहे हैं चुनाव

सिन्हा बीते कुछ सालों से बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने कई बार पीएम मोदी की नीतियों की आलोचना की थी। यहां तक कि वे कई बार विपक्षी दलों के साथ उनके मंच पर भी दिखाई दिए थे। कांग्रेस द्वारा राफेल का मुद्दा उठाने के बाद सिन्हा ने पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी भी की थी। बता दें कि पटना साहिब सीट पर 19 मई को मतदान होना है जबकि 23 मई को चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+