आप सोशल मीडिया हेड ने शेयर किया कांग्रेस रैली का पुराना वीडियो, खाली मैदान दिखा किया ये दावा

आप सोशल मीडिया हेड ने शेयर किया शीला दीक्षित का पुराना वीडियो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हेड अंकित लाल ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर कर कांग्रेस को वोटकटुवा पार्टी बता दिया। अंकित लाल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का एक ट्विटर वीडियो पर शेयर किया है, जिसमें उनकी रैली में भीड़ ना आने की बात कही जा रही है।

lok sabha elections 2019 delhi aap social media head tweets congress old video

इस वीडियो के साथ अंकित लाल ने लिखा, 'दिल्ली के लोगों ने समझ लिया है कि कांग्रेस और शीला दीक्षित सिर्फ़ वोटकटवा हैं। अगर यकीन नहीं आता तो ये 24 सेकंड का वीडियो देखिए। आज के आप के मेनीफेस्टो के बाद जो 2-3 फीसदी लोग कांग्रेस को वोट दे सकते थे, वो भी नहीं देंगे।' इस वीडियो के पुराने होने का खुलासा ऑल्ट न्यूज ने अपनी पड़ताल में किया है।

जो वीडियो अंकित लाल ने शेयर किया है, वो अभी का नहीं बल्कि 2013 का है। इस वीडियो में शीला दीक्षित भीड़ से कह रही हैं कि कम से कम राहुल गांधी के आने तक रुक जाएं। ये रैली अंबेडकर में हुई थी। इसी रैली की ये खबर एनडीवी ने की थी। इसी खबर की एक क्लिप उठाकर अंकित लाल ने शेयर की है। ये है पूरा वीडियो-

दिल्ली में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के सामने इलेक्शन लड़ रही है। आप और कांग्रेस में काफी समय तक गठबंधन की बात भी चली थी लेकिन दोनों के बीच तालमेल नहीं हो सका। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है।

पढ़ें- दिल्ली की सभी सात सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+